फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   stracture does not in district hospital

जिला अस्पताल में स्ट्रेचर नहीं, बेड भी बदहाल

Fri, 16 Nov 2018 10:44 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Fri, 16 Nov 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
stracture does not in district hospital
मरीज को कंधे पर लादकर ले जाते तीमारदार - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। सरकार भले ही स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने को दावा कर पर करें, पर हाल यह है कि जिला अस्पताल में एक भी स्ट्रेचर भी नहीं हैं। मानक के अनुरूप यहां आठ स्ट्रेचर होने चाहिए। एक स्ट्रेचर है वह भी काम लायक नहीं। ऐसे में इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को परेशान होना पड़ता है और तीमारदार उन्हें टांगकर वार्ड में पहुंचाते है।
विज्ञापन

100 बेड वाले जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन औसतन 800 रोगी उपचार के लिए आते हैं। वहीं इमरजेंसी में प्रतिदिन औसतन 60 से अधिक मरीज आते हैं। अस्पताल में स्ट्रेचर न होने के कारण तीमारदार मरीजों को टांग कर डॉक्टर के पास पहुंचाते है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, अस्पताल में से कम से कम आठ स्ट्रेचर हैं। इमरजेंसी वार्ड में केवल एक ही स्ट्रेचर है, वह भी काम लायक नहीं है। इसके अलावा सर्जिकल वार्ड के बेडों की स्थिति भी ठीक नहीं है। टूटे बेड पर मरीजों का इलाज हो रहा है। सीएमएस डॉ रोचस्मति पांडेय ने बताया कि शासन को पत्र लिखा गया है। स्ट्रेचर आते ही मरीजों को सुविधा दी जाएगी। रही बात व्हील चेयर की तो वह जिला अस्पताल में मौजूद है।
विज्ञापन



मांगने पर मिलती है टूटने की जानकारी
कई बार ऐसा होता है कि स्ट्रेचर मांगने पर स्वास्थ्य कर्मी मरीजों और उनके तीमारदारों को स्ट्रेचर टूटने की जानकारी दी जाती है। इसके बाद मरीज खुद व खुद किसी तरह वार्ड में पहुंचते हैं। इमरजेंसी में इलाज कराने आई थरौली गांव निवासी धूपा देवी बताती है कि अस्पताल में आने के बाद स्ट्रेचर भी नहीं मिला। दो लोगों को बुलाकर किसी तरह इमरजेंसी में पहुंचीं। कुछ ऐसा ही हाल सावित्री का भी रहा। यह कहानी रोज की है। इसके बाद भी जिम्मेदार इस पर ध्यान नहीं दे रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्हीलचेयर तक की सुविधा नहीं
जिला अस्पताल में पर्याप्त संख्या में व्हीलचेयर की सुविधा उपलब्ध नहीं है। जरूरत कम से कम 10 व्हीलचेयर की है। लेकिन मौजूदा समय में केवल चार व्हीलचेयर हैं। उसमें दो टूटी हुई हैं। ऐसे में कभी-कभार स्थिति यह जाती है कि दिव्यांग मरीज या फिर गंभीर मरीज इलाज के लिए आते है तो उन्हें दूसरों के सहारे वार्ड में पहुंचाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed