{"_id":"5bcf506bbdec226934563161","slug":"81540313195-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आश्वासन पर सभासदों ने तोड़ा आमरण अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आश्वासन पर सभासदों ने तोड़ा आमरण अनशन
Updated Tue, 23 Oct 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो- 53
नपा सिद्धार्थनगर द्वारा निकाली गई निविदा में हो चुके कार्यों का उल्लेख होने से थे नाराज
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर की ओर से हो चुके कार्यों की निविदा प्रकाशित होने से नाराज होकर आमरण अनशन पर बैठे पांच सभासद अपर एसडीएम के आश्वासन पर मंगलवार शाम मान गए। इसमें से एक सभासद की हालत भी बिगड़ रही थी।
नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर कार्यालय पर गांधी प्रतिमा के समक्ष आमरण अनशन पर बैठे पूरब पड़ाव के सभासद अमित सिंह समेत, बृजेश पासवान, सभासद प्रतिनिधि गिरिजापति, संतोष चौधरी, सोनू राजभर आदि का आरोप है कि हाल में प्रकाशित निविदा में पौधरोपण के लिए ट्री गार्ड, वाटर एटीएम का उल्लेख किया गया है। ये कार्य पूर्व में हो चुके हैं। पूरे प्रकरण की जांच के लिए जिलाधिकारी समेत उच्चाधिकारियों से गुहार लगाई है। प्रशासन की ओर से कोई पहल न किए जाने पर आरटीआई कार्यकर्ता प्रशस्त उपाध्याय, देवेश मणि त्रिपाठी, रमेश चन्द्र शुक्ल, सुरेन्द्र अग्रहरि, रवि शर्मा ने समर्थन में आमरण अनशन शुरू करने और नगर पंचायत उस्का बाजार के सभासद आदर्श पांडेय, शैलेन्द्र शर्मा, पूर्व सभासद रविन्द्र कुमार गुप्ता ने अनशनकर्ता की सेहत खराब होने पर आत्मदाह करने की बात कही थी। शाम करीब चार अनशन स्थल पर अपर उपजिलाधिकारी उमेश चन्द्र निगम सदर थानाध्यक्ष शमशेर बहादुर सिंह के साथ पहुंचे। जांच का आश्वासन देकर उन्होंने जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया।