फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   शासन को भेजा पत्र, त्रिभुवन यूनिवर्सिटी में दर्ज कराएं नाम

शासन को भेजा पत्र, त्रिभुवन यूनिवर्सिटी में दर्ज कराएं नाम

Wed, 10 Oct 2018 10:34 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Wed, 10 Oct 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
शासन को भेजा पत्र, त्रिभुवन यूनिवर्सिटी में दर्ज कराएं नाम
Open Letter
कपिलवस्तु। नेपाल की त्रिभुवन यूनिवर्सिटी की शासकीय सूची (बुक लेट) में सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी ने पहल करते हुए शासन को पत्र भेजा है। इसमें अनुरोध किया गया है कि नेपाल के काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास के माध्यम से नेपाल की त्रिभुवन यूनिवर्सिटी की शासकीय सूची में सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी का नाम दर्ज कराएं। जिससे यूनिवर्सिटी की डिग्री नेपाल में भी मान्य हो सके।
विज्ञापन

‘अमर उजाला’ ने तीन अक्तूबर के अंक में ‘सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी की डिग्री नेपाल में मान्य नहीं’ शीर्षक से खबर प्रकाशित हुई थी। इसमें सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी के परिक्षेत्र में आने वाले छह जिलों के 264 कॉलेजों में नेपाल के दस हजार छात्रों के पढ़ने का जिक्र करते हुए उनकी पीड़ा बताई गई थी। छात्रों ने बताया था कि बुकलेट में नाम न होने के कारण नेपाल में उनकी डिग्री को मान्य नहीं की जा रही है। कुलसचिव यूपी सिंह ने बताया कि शासन को पत्र भेजा गया है कि जल्द से जल्द त्रिभुवन यूनिवर्सिटी के शासकीय सूची (बुकलेट) में सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी का नाम दर्ज कराएं। जिससे की यूनिवर्सिटी की डिग्री पर कोई सवाल न खड़े हो सके।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed