फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   390 भू-माफिया चिन्हित, 30 जून से हटेगा कब्जा

390 भू-माफिया चिन्हित, 30 जून से हटेगा कब्जा

Fri, 23 Jun 2017 10:39 PM IST
Updated Fri, 23 Jun 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
390 भू-माफिया चिन्हित, 30 जून से हटेगा कब्जा
390 भू-माफिया चिह्नित, 30 जून से हटेगा कब्जा
विज्ञापन


इटवा। तहसील प्रशासन ने भू-माफियाओं पर शिकंजा कसने की मुहिम शुरू कर दी है। क्षेत्र में लगभग छह हेक्टेयर सरकारी भूमि पर भू-माफियाओं ने अवैध कब्जा किया है। तहसील प्रशासन ने ऐसे 390 लोगों की सूची तैयार की है। उन्हें जल्द ही नोटिस जारी कर अवैध कब्जा हटाने के लिए कहा जाएगा। लापरवाही करनेे की स्थिति में शासन के दिशा निर्देश के अनुसार इनके अवैध कब्जे को बल पूर्वक हटाया जाएगा।

विभागीय आंकड़ों के अनुसार ग्राम कमसार में छह लोग पशुचर व खलिहान की जमीन, मुड़िला शिवदत्त में तीन लोग भीटा, दिवली में चार लोगों ने खलिहान, ककरही में नौ लोगों ने चकमार्ग, छगडिहवां में 13 लोग गड्ढ़ा, नाली, सड़क, नक्थर देवरिया में 26 लोग नाली, धोबीघाट व चकमार्ग, बौनाजोत में चार लोग बंजर, शफीपुर में दो लोग नवीन परती, मुड़िला मिश्र में चार लोग खलिहान, महादेवगजपुर में तीन लोग घूर गड्डा, अहिरौली पडऱी में चार लोग खलिहान व चकमार्ग, बिजौरा में एक लोग भीटा, नावडीह में तीन लोग भीटा व बंजर, देवथर में पांव लोग चकमार्ग, सिकौथा में नौ लोग चरागाह व खलिहान, जिगना हबीबपुर में 13 लोग चकमार्ग, बारिकपार में 22 लोग मुख्यमार्ग, गौरडीह में सात लोग सड़क, काली स्थान व चकमार्ग। कोल्हुई में 11 लोग चकमार्ग। मधवापुर कलां में नौ लोग चकमार्ग, धोबहा में 18 लोग बाढ़ राहत केंद्र, जबजौवा में तीन लोग गड्ढ़ा व चकमार्ग, खैराखास में एक लोग पशुचर, गौरडीह में 23 लोग खलिहान, कठेला जनूबी में तीन लोग नवीन परती, बंजर। टेऊवां ग्रांट में एक लोग चकमार्ग। मेहदानी में नौ लोग ताल व चकमार्ग, मंगुआ में दो लोग पोखरा व गड्ढ़ा। बेलबनवा में संक्रमणीय भूमि पर दो लोग, भैसाही जंगल में 14 लोग खलिहान, बंजर। चेचराफ में नौ लोग खलिहान, बंजर। केसार में नौ लोग खलिहान, बंजर व गड्ढ़ा। बिशुनपुर कला में 11 लोग खलिहान गड्ढा। परसा में दो लोग गड्ढ़ा, भदोखर में एक लोग खलिहान, घोला, अमौना में एक लोग नवीन परती, बगहवा ग्रांट में छह लोग नवीन परती, मानादेई में तीन लोग गड्ढ़ा, जनिकौरा में सात लोग गड्ढ़ा, देवभरिया में एक लोग चकमार्ग, फूलपुर राजा में एक लोग खलिहान, महुआ पाठक में एक लोग चकमार्ग, मदवा में आठ लोग पशुचर, रामवापुर में एक लोग पशुचर, तेनुआ में तीन लोगों ने ताल, बजराभारी में दो ने पशुचर, मदरहवा में चार ने नदी, गड़ही, नवीन, परती, भुतहवा में तीन ने चकमार्ग, खडरिया गनेश में पांच ने रास्ता, सगराजोत में एक ने नवीन परती, ऊंचडीह में एक ने नवीन परती, पोखरभिटवा में एक ने नवीन परती, भरौली कैथोलिया में छह लोगों ने खलिहान, पटखौली माफी मेेें दो लोग ने बंजर खलिहान, भलुहिया में खलिहान, रोहांव बुजुर्ग में 10, बयारी में दो लोगों ने रास्ता की जमीन, संदलजोत में तीन लोगों ने खाद गड्ढ़ा, शफीपुर में एक ने चकमार्ग, अमया में आठ लोगों ने खाद गड्ढा, प्रतापपुर में एक लोग खलिहान, मझौवा में एक लोग पशुचर, मैना में दो लोग ताल, पिपराछंगत में चार लोग गड्ढा, बेनीपुर पुरैना में एक लोग हड़वाह, डोकम अमया में एक लोग नवीन परती, इटवा में चार लोग भीटा व सड़क को कब्जा कर रखा है। इस संबंध में एसडीएम मो. जुबेर बेग ने बताया कि छह लोगों की टीम गठित की गई है। छोटे कब्जाधारियों से कब्जा हटवाया जा रहा है। जितने भी बड़े अवैध भू-माफिया कब्जाधारी हैं, उन पर 30 जून के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed