फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   80 percent grant will be given on agricultural machinery

कृषि यंत्र पर किसान पा सकेंगे 80 प्रतिशत अनुदान

Sat, 06 Feb 2021 10:14 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
80 percent grant will be given on agricultural machinery
कृषि यंत्र पर मिलेंगे 80 प्रतिशत अनुदान
विज्ञापन

पोर्टल पर किसान कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन
ट्रैक्टर सहित अन्य कृषियंत्रों पर पा सकेंगे छूट
21 दिन में खरीद का बिल कराना होगा पोर्टल पर अपडेट
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। किसानों के लिए अच्छी खबर है। अगर वह कृषियंत्र खरीदने की सोच रहे हैं तो उनके लिए खुशखबरी है। किसान कृषियंत्र की खरीद पर 80 प्रतिशत तक का अनुदान प्राप्त कर सकते हैं। अनुदान के लिए उन्हें कृषि विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके बाद योजना के लाभ के भागीदार होंगे। बशर्ते यंत्र के खरीद के बाद उन्हें पोर्टल पर बिल अपलोड करना होगा। माना जा रहा है कि इससे किसानों को कृषियंत्र खरीद में सहूलियत मिलेगी।
प्रदेश और केंद्र की सरकार किसानों की आय को दोगुना करने की बात कर रही है। साथ ही किसानों की आय कैसे दोगुना हो सके। इसके लिए कई योजनाएं चलाकर उन्हें लाभ दे रही है। इसमें किसान को कृषि ऋण देने के साथ ही उन्हें कृषियंत्र भी मुहैया कराने का काम कर रही है। किसानों को कृषि यंत्र खरीद पर 80 प्रतिशत तक अनुदान देने की कवायद शुरू की है। ऐसे में अगर किसान कृषि यंत्र खरीदने की सोच रहे हैं तो वह अनुदान का लाभ पा सकेंगे। इसके उन्हें ऑनलाइन आवेदन करना होगा। उपकृषि निदेशक लालबहादुर यादव ने बताया कि कृषि यंत्रों की खरीद पर छूट के लिए योजना आई है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके बाद योजना का लाभ पा सकेंगे।
विज्ञापन

कृषि विभाग के पोर्टल पर करना होगा आवेदन
किसान को कृषि यंत्र पर अनुदान लेने के लिए विभाग के पोर्टल एग्रीकल्चर पर आवेदन करना होगा। इसमें पोर्टल पर क्लिक करने के बाद किसान को अपना आधार और मोबाइल नंबर पर डालना होगा। इसके बाद ओटीपी नंबर आएगा। जिसका सत्यापन होने के बाद टोकन नंबर जनरेट हो जाएगा। किसान को ऑनलाइन टोकन जनरेट होने के पांच दिनों में धनराशि बैंक में चालान के माध्यम से जमा करना होगा। तभी वह लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यंत्रों पर मिलेगा अनुदान
किसान को पांच से 15 लाख रुपये परियोजना लागत पर 80 प्रतिशत का अनुदान मिलेगा। पांच फरवरी से अनुदान के लिए कृषि विभाग का पोर्टल शुरू हो गया है। साथ ही बुकिंग शुरू कर दी गई है। किसान बैंक में धनराशि का चालान जमा करने के 21 दिनों के भीतर यंत्र खरीदना होगा। साथ ही उसका बिल पोर्टल पर अपलोड करना होगा। तभी उन्हें अनुदान की राशि मिलेगी। इसमें हैरो क्लटीवेटर, मिनी राइस मिल, पॉवर टिलर, लेजर लैंड लेवलर, मल्टी क्रॉप थ्रेसर, पॉवर चेक कटर, ट्रैक्टर मांउटेड स्प्रेयर, डिस्क प्लाऊ, आयल मिल विथ फ्लिटर प्रेस, रोटावेटर, स्ट्रा रीपर, पैकिंग मशीन, आलू खुदाई मशीन, कस्टम हायरिंग सेंटर आदि कृषि यंत्र शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed