फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   8 injured in accident

बेकाबू कार ने बाइक और टेंपो में मारी टक्कर, आठ जख्मी

Tue, 19 Apr 2022 11:10 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 11:10 PM IST
विज्ञापन
8 injured in accident
बांसी क्षेत्र के सुपा राजा और सूपा बक्शी के बीच अनियंत्रित टैंपो और बाइक। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
बेकाबू कार ने बाइक और टेंपो में मारी टक्कर, आठ जख्मी
विज्ञापन

घायलों का जिला अस्पताल में चल रहा इलाज
जोगिया कोतवाली क्षेत्र के फजिहतवा नाले के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिया। कोतवाली क्षेत्र के बांसी-बस्ती मार्ग स्थित फजिहतवा नाले के पास बेकाबू कार ने मंगलवार की सुबह 10 बजे बाइक और टेंपो में टक्कर मार दी। हादसे में आठ लोग जख्मी हो गए, उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उनका उपचार हो रहा है।

जोगिया कोतवाली क्षेत्र के करौंदा मसिना गांव निवासी रामऔतार (28) खुद का टेंपो चलाते हैं। वह बांसी और नौगढ़ में सवारी बैठाते हैं। वह मंगलवार सुबह बांसी से सवारी लेकर नौगढ़ की तरफ आ रहे थे। वह बांसी-बस्ती मार्ग पर स्थित फजिहतवा नाले के पास पहुंचे थे कि बेकाबू कार ने बाइक और फिर टेंपो में टक्कर मार दी। इस हादसे में टेंपो पलट गया। इसमें सवार एक ही परिवार के श्रीचंद (46), राजकुमारी (18), टेंपो में सवार अहतर अली (45), नौसाद (40) निवासी बिनैका थाना सदर, रामसिंह (45) निवासी दर्शनिया थाना जख्मी हो गए। वहीं, बाइक सवार दुर्गेश (25) निवासी सोनखर कोतवाली बांसी और मोहम्मद हनीफ गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसा देखकर मौके पर भीड़ जुट गई। आसपास के लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। इसके बाद सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। सभी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। इस संबंध में कोतवाल जोगिया दिनेश कुमार सरोज ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। टक्कर मारने वाले वाहन की जांच की जा रही है, उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed