फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   निर्विघ्न दिवाली के लिए प्रशासन मुस्तैद

निर्विघ्न दिवाली के लिए प्रशासन मुस्तैद

Tue, 06 Nov 2018 10:33 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Tue, 06 Nov 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
निर्विघ्न दिवाली के लिए प्रशासन मुस्तैद
दिवाली के लिए मिट्टी के दीये खरीदते लोग। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। दीपावली को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। इसे देखते सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस कर्मियों की छुट्टियां भी निरस्त कर दी गई हैं। वहीं अस्पतालों में भी आपात स्थिति से निबटने के लिए डॉक्टरों के अवकाश निरस्त कर दिए गए हैं। बर्न संबंधी आवश्यक दवाइयों के इंतजाम भी कर लिए गए हैं। सीएमएस डॉ. रोचस्मति पांडेय ने बताया कि जिला अस्पताल में दीपावली को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है। बर्न वार्ड में विशेष तौर पर डॉक्टरों की टीम को लगाया गया है। तीन एंबुलेंस अलर्ट पर रहेंगी। वहीं एएसपी मुन्ना लाल ने बताया कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। पुलिस टीम आपात स्थिति से निबटने को तैयार है। वहीं अग्निशमन विभाग ने भी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन



सजे बाजार, दीपावली आज
प्रकाश के पर्व दीपावली को मनाने के लिए बाजार सज गए हैं। मंगलवार को लोगों ने नरक चतुर्दशी के अवसर पर यम को दीपक जलाया। रोशनी के त्योहार दीपावली को मनाने के लिए मंगलवार को लोग दीपक और मूर्तियों सहित अन्य जरूरी सामान खरीदने के लिए काफी तादाद में बाजारों में पहुंचे और खरीदारी की। बाजार में सजावट के लिए 20 रुपये से लेकर 500 रुपये तक की लड़िया मौजूद हैं।
विज्ञापन




पटाखे जलाते समय बरतें सावधानी
जिला अग्निशमन अधिकारी एके सिंह ने बताया कि ढीले कपड़े पहनकर पटाखे न जलाएं। पटाखे लंबी छड़ी में मोमबत्ती के सहारे जलाएं। बच्चे बड़ों की निरागनी में ही पटाखे जलाएं। आतिशबाजी खुले स्थान पर करें, ताकि आग लगने का अंदेशा न रहे। पटाखे जलाते समय सुरक्षा के लिहाज से बाल्टी में पानी रखें। पटाखे अन्य पटाखों से दूर रखकर जलाएं। राकेट बोतल में सीधे रखकर जलाएं। आग लगने पर तत्काल फायरब्रिगेड को सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed