{"_id":"5bd9ddb4bdec2269385b664f","slug":"71541004724-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसोइयों ने दिया धरना, मांगा 18 हजार रुपये मानदेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसोइयों ने दिया धरना, मांगा 18 हजार रुपये मानदेय
siddharthnagar
Updated Wed, 31 Oct 2018 10:22 PM IST
विज्ञापन
धरना देते रसोइया संघ के लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। मि-डे-मिल रसोइया कर्मचारी यूनियन ने मानदेय बढ़ाए जाने और अन्य मांगों को लेकर बीएसए कार्यालय परिसर में धरना दिया। धरने के मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। मांगें पूरी नहीं होने पर बीएसए कार्यालय में तालाबंदी करके प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।
जिला संयोजक विजय नाथ तिवारी ने कहा कि रसोइया कर्मचारियों की समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कहा कि कई माह से मानदेय नहीं मिला है, जिससे कर्मचारियों को काफी कठिनाई हो रही है। बकाया मानदेय को दीपावली से पहले भुगतान कर दिया जाए। महंगाई को देखते हुए कर्मचारियों का मानदेय 18 हजार रुपये प्रतिमाह किया जाए और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी घोषित किया जाए। अगर मांगें जल्द पूरी नहीं हुई तो कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान मंडल संरक्षक केके तिवारी, शांति, मालती, सीता, रीता, राधिका, प्रभावती, पद्मावती, कांती, शीला, संगीता, सुमन आदि मौजूद रही।