{"_id":"5abd1c194f1c1bca618b45e1","slug":"71522342937-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला जज, डीएम ने जेल का निरीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला जज, डीएम ने जेल का निरीक्षण किया
siddharthnagar
Updated Thu, 29 Mar 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
जेल का निरीक्षण करते अफसर।
- फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर।जिला कारागार का गुरुवार की शाम करीब चार बजे जिला जज, डीएम व एसपी ने औचक निरीक्षण किया। यहां सभी बैरक में जाकर तलाशी ली। करीब आधे घंटे के निरीक्षण में कोई आपत्तिजनक सामग्री हाथ नहीं लगी।
जिला जज एके अस्थाना, डीएम कुणाल सिल्कू व एसपी डॉ. धर्मबीर सिंह शाम चार बजे भारी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ जिला कारागार में औचक निरीक्षण करने पहुंचे। यहां उन्होंने सभी बैरक में बारी-बारी जाकर व्यवस्था देखी। कैदियों के बिस्तर, झोला आदि की जांच की। इसके साथ ही मेस की साफ-सफाई के बारे में जानकारी हासिल की।
जेलर बीके गौतम से कैदियों की संख्या के बारे में जानकारी ली और उन्हें जेल में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी पूछताछ की। इस दौरान सीएमओ डॉ. वेदप्रकाश शर्मा, सीओ सदर दिलीप कुमार सिंह, एसओ सदर शमशेर बहादुर सिंह, एसआई जितेंद्र मिश्र आदि मौजूद रहे।