{"_id":"595924fd4f1c1b1d4d8b464b","slug":"71499014397-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम संग कुकर्म का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूम संग कुकर्म का आरोपी गिरफ्तार
Updated Sun, 02 Jul 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। पांच वर्षीय मासूम के साथ कुकर्म के आरोपी को सदर पुलिस ने रविवार को दबोच लिया। छह माह पहले घटना के बाद से ही वह फरार चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे नगर के गोबरहवा बाजार क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
नगर से सटे एक कॉलोनी निवासी 5 वर्षीय मासूम को टॉफी देने के बहाने घर से बुलाकर 21 दिसंबर को पड़ोस के ही एक युवक ने कुकर्म किया था। परिवार के लोगों की तहरीर पर 24 दिसंबर को गोबरहवा बाजार निवासी मुजीबुर्रहमान के खिलाफ अप्राकृतिक दुष्कर्म, पास्को एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। सदर थाने में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में सीओ सदर मो. अकमल खां ने बताया कि रविवार को मुखबिर ने आरोपी युवक के अपने घर में मौजूद होने की सूचना दी। सदर थाने के वरिष्ठ उप निरीक्षक हरिनारायण दीक्षित के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गोबरहवा बाजार स्थित आवास की घेरेबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में कांस्टेबल विकास सिंह व राजेश यादव भी शामिल रहे। एसपी सत्येंद्र कुमार ने पुलिस टीम को दो हजार रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।