{"_id":"61fead13fc59a1256d1d5785","slug":"7-subject-of-msc-study-in-siddharth-university-siddharthnagar-news-gkp425999240","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वविद्यालय में अब सात विषयों में होगी एमएससी की पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वविद्यालय में अब सात विषयों में होगी एमएससी की पढ़ाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्वविद्यालय में अब सात विषयों में होगी एमएससी की पढ़ाई
-सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु के विज्ञान संकाय में पूरी हुई शिक्षक नियुक्ति की प्रक्रिया
-नए सत्र में पांच और विषयों में शुरू होगी एमएससी की पढ़ाई
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में नए सत्र में सात विषयों में एमएससी की कक्षाएं चलेंगी। विज्ञान संकाय के अंतर्गत शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होने के बाद पांच और विषयों में एमएससी की कक्षाएं चलने का रास्ता साफ हो गया है। एमएससी की कक्षाएं बढ़ने से विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं की संख्या बढ़ जाएगी, जबकि दूसरे जिलों के छात्र-छात्राएं प्रवेश लेने आएंगे।
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में एमएससी बॉयो टेक्नोलॉजी एवं फिजिक्स की पढ़ाई होती है, प्रत्येक विषय में 20-20 सीट निर्धारित की गई है, जबकि अब एमएससी कमेस्ट्री, जूलॉजी, बॉटनी, मैथ एवं होम साइंस की कक्षाएं शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है। विश्वविद्यालय में बीएससी की कक्षाएं संचालित नहीं की जाती है, जबकि एमएससी में अब सात विषय हो जाएंगे। विश्वविद्यालय की नियमावली के अनुसार इन विषयों में प्रवेश के लिए आवेदन मांगे जाएंगे। सीट की अपेक्षा ढाई गुना से अधिक आवेदन प्राप्त होने पर प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाती है, जबकि आवेदन कम होने पर मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जाता है।
विज्ञान संकाय के अंर्तगत 18 शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की गई है। इनमें मैथ एवं फिजिक्स में चार-चार शिक्षक नियुक्त हुए हैं। जूलॉजी,होम साइंस, बॉटनी,कमेस्ट्री एवं बॉयो टेक्नोलॉजी में दो-दो शिक्षक नियुक्त हो गए हैं। विज्ञान के छात्र-छात्राओं के लिए आधुनिक प्रयोगशाला निर्माणाधीन है। विज्ञान संकाय में एमएससी की सीट आसानी से भर जाती है। पड़ोसी राष्ट्र नेपाल सहित देश के अन्य शहरों से छात्र-छात्राओं को प्रवेश के लिए आने की संभावना है। भारत नेपाल सीमा पर कपिलवस्तु बने विश्वविद्यालय में परिवहन सुविधा के अभाव में छात्र-छात्राओं की संख्या बढ़ाने की चुनौती है।
विज्ञापन
वर्जन--
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में विज्ञान संकाय के अंतर्गत शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी हो गई है। नए सत्र में पांच और विषयों में एमएससी की कक्षाएं शुरू होंगी। एमसीसी के छात्र छात्राओं को पर्याप्त शिक्षक एवं आधुनिक प्रयोगशाला की सुविधा मिलेगी।
प्रो. हरि बहादुर श्रीवास्तव, कुलपति