{"_id":"5ec163c68ebc3e906c6ef3b0","slug":"7-korona-positive-found-siddharthnagar-news-gkp351553123","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात नए कोरोना पॉजिटिव मिले, तीन महिलाएं भी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात नए कोरोना पॉजिटिव मिले, तीन महिलाएं भी शामिल
विज्ञापन

शोहरतगढ़, सदर, इटवा और बांसी तहसील क्षेत्र के क्वारंटीन हाउस में संक्रमित मिले मरीज
जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 44, अब तक 17 ठीक होकर भेजे जा चुके हैं घर
मौजूदा समय में 27 कोरोना मरीज एक्टिव
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। जिले में इटवा, सदर, शोहरतगढ़ और बांसी तहसील क्षेत्र के क्वारंटीन हाउस से रविवार को सात नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इसमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं। सभी को बर्डपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।
स्वास्थ्य विभाग की टीम उनके इलाज में जुटी है। अब तक जिले में कोरोना संक्रमित के 44 मामले मिल चुके हैं। इसमें 17 ठीक होकर घर भेजे जा चुके हैं जबकि 27 एक्टिव मरीज हैं।
बांसी तहसील क्षेत्र के एक गांव की 40 वर्षीय महिला 11 मई को परिवार की दो अन्य सदस्यों के साथ मुंबई से लौटी थी। ये सभी बांसी स्थित एक क्वारंटीन हाउस में रुके थे। 13 मई को इनका सैंपल लिया गया था। इसके अलावा शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के एक गांव निवासी दो युवक 13 मई को मुंबई से शोहरतगढ़ तहसील पहुंचे थे। यहां स्क्रीनिंग में बुखार होने पर उन्हें क्षेत्र के चौधरी सुभाष ग्रामोदय इंटर कॉलेज में क्वारंटीन किया गया था।
विज्ञापन
क्षेत्र के ही एक गांव की महिला भी चौधरी सुभाष ग्रामोदय इंटर कॉलेज में क्वारंटीन थी। 13 मई को मुंबई से लौटे इटवा तहसील क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक को स्क्रीनिंग में तापमान अधिक होने से रामअवतार मेमोरियल पब्लिक स्कूल में क्वारंटीन किया गया था। रविवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज के आरएमआरसी से इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई जिन्हें बर्डपुर सीएचसी के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया है। सीएमओ डॉ. सीमा राय ने सात नए कोरोना पॉजिटिव केस मिलने की पुष्टि की। बर्डपुर स्थित आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।
कोरोना के 27 केस एक्टिव
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 44 हो गई है। 17 लोगों केे सही होने के बाद रविवार को जिले में कोरोना के 27 केस एक्टिव हैं, जिले में अब तक इस बीमारी से एक भी मौत नहीं हुई है।