{"_id":"64e10977d666724dac083434","slug":"67-fertilizer-shops-raided-two-suspended-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-3208-2023-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: 67 उर्वरक दुकानों पर छापा, दो निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: 67 उर्वरक दुकानों पर छापा, दो निलंबित
Sat, 19 Aug 2023 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 19 Aug 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। तहसीलवार गठित टीम ने जिले में यूरिया की कालाबाजारी, अवैध भंडारण, ओवर रेटिंग पर नियंत्रण करने तथा उर्वरकों की गुणवत्ता की जांच के लिए छापे की कार्रवाई की। इसके तहत जनपद में 67 उर्वरकों प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया।
संदेह के आधार पर उर्वरकों का 51 नमूना संग्रहित किया गया तथा 13 उर्वरक दुकानदारों के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। साथ ही दो उर्वरक प्रतिष्ठान सतीश खाद भंडार बेलौहा एवं जय मां ट्रेडर्स डुमरियागंज का लाइसेंस भी निलंबित किया गया। यह जानकारी देते हुए जिला कृषि अधिकारी मुहम्मद मुजम्मिल ने बताया कि उर्वरक विक्रेताओं को निर्देशित किया गया कि नियमानुसार उर्वरकों की बिक्री करें, यदि किसी प्रकार की कोई प्रतिकूल शिकायत आती है, तो जांचकर कार्रवाई की जाएगी।