फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   कांग्रेस ने अब तक घोषित नहीं किया प्रत्याशी

कांग्रेस ने अब तक घोषित नहीं किया प्रत्याशी

Tue, 09 Apr 2019 11:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 09 Apr 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस ने अब तक घोषित नहीं किया प्रत्याशी
लोकसभा चुनाव का 'महासंग्राम' - फोटो : Amar Ujala
सिद्धार्थनगर। लोकसभा चुनाव में सबसे पहले प्रत्याशियों की घोषणा करने वाली कांग्रेस पार्टी अब तक प्रत्याशी घोषित नहीं कर सकी है। जबकि चुनावी मैदान में भाजपा और गठबंधन के सूरमा मैदान का खाक छान रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस कार्यकर्ता अब भी असमंजस की स्थिति में है। उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि आखिर वह किस प्रत्याशी के लिए मैदान में जाए। जबकि 16 अप्रैल से नामांकन का दौर भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

सत्ता से दूर जा चुकी कांग्रेस डुुमरियागंज लोकसभा सीट से जिताऊ प्रत्याशी की तलाश मेैं। कांग्रेस की शरण में जाने के लिए जिले के कई दिग्गज दिल्ली से लेकर लखनऊ तक की दौड़ लगा चुके है। इसमें पूर्व सांसद सहित भाजपा के दो नेता शामिल है। साथ ही एक दिग्गज कांग्रेसी भी इस दौड़ में शामिल है। लेकिन अब तक कांग्रेस प्रत्याशी का चयन नहीं कर सकी है। इस बीच सोशल मीडिया पर भाजपा का प्रचार प्रसार कर रहे एक नेता का नाम भी प्रत्याशी के तौर पर उभरा। लेकिन वह नाम सोशल मीडिया से आगे बढ़ नहीं सका। इस बीच अब केवल दो नामों की चर्चा ने कांग्रेस प्रत्याशियों में थोड़ी तेजी लाई है। इनमें एक पूर्व विधायक जो की कुर्मी बिरादरी से आते हैं। दूसरा नाम एक ब्राह्माण का हैं, जो दिल्ली से लेकर लखनऊ तक दौड़ लगा रहे हैं। और उनके समर्थक चुनावी मैदान में उन्हें मजबूत करने का काम कर रहे हैं। ऐसे में अब देखना यह होगा कि कांग्रेेस किसका हाथ मजबूत करती है।
विज्ञापन

सियासी गणित देखकर दिया जाएगा टिकट
कांग्रेस पार्टी के एक वरिष्ठ नेता की माने तो डुमरियागंज की सियासी गणित देखकर इस बार टिकट का बंटवारा किया जाएगा। क्योंकि अब तक भाजपा को छोड़कर किसी दल ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं। भाजपा ने सांसद जगदंबिका पाल पर फिर से भरोसा जताया है। जबकि गठबंधन से बसपा लोकसभा प्रभारी आफताब आलम पूरे-जोर शोर से मैदान में हैं, लेकिन अब तक बसपा ने भी उन्हें प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। वही पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मो. आयूब भी प्रचार-प्रचार में जुट गए हैं। ऐसे में कांग्रेस इस ताक में है कि कौन पार्टी किसे चुनाव मैदान में उतराती है। उसी गणित के अनुसार जातीय समीकरण के आधार पर प्रत्याशी का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed