{"_id":"6aecca51645e5aaacb04103c","slug":"siddharthnagar-news-illegal-goods-worth-rs-488-lakh-seized-in-nepal-raids-conducted-at-five-locations-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-167712-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: नेपाल में 4.88 लाख रुपये का अवैध सामान जब्त, पांच स्थानों पर छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: नेपाल में 4.88 लाख रुपये का अवैध सामान जब्त, पांच स्थानों पर छापा
Thu, 05 Nov 2026 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 05 Nov 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
खुनुवां। भारत-नेपाल सीमा पर सीमा शुल्क चोरी कर सामान की तस्करी करने वालों के खिलाफ नेपाली पुलिस ने अभियान चलाया। कपिलवस्तु जिले में पांच अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर पुलिस टीम ने यूरिया खाद, काजू-बादाम, पटाखे, मोबाइल कवर और मोटरसाइकिल समेत विभिन्न सामान जब्त किए। बरामद सामग्री का कुल अनुमानित मूल्य चार लाख 88 हजार 800 नेपाली रुपये आंका गया है।
पुलिस के अनुसार, शिवराज नगरपालिका-5 गडौड़ा से किराना सामान बरामद किया गया। वहीं, कृष्णनगर नगरपालिका-8 बहादुरगंज से भारतीय यूरिया खाद की सात बोरियां, 20 किलोग्राम काजू, नौ किलोग्राम बादाम और अन्य किराना सामग्री जब्त की गई। इसी तरह मायादेवी गांवपालिका-4 चाकरचौड़ा से विभिन्न प्रकार के पटाखे बरामद किए गए। इसके अलावा जिले के अन्य स्थानों पर भी पुलिस टीम ने छापेमारी कर अवैध रूप से लाए गए सामान को कब्जे में लिया।
बरामद सामग्री में से आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद कुछ सामान कृष्णनगर और सुठौली सीमा शुल्क कार्यालय भेज दिया गया।