{"_id":"5ac3c6604f1c1bd6618b548d","slug":"61522779744-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल में लगी आग, पेड़ जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल में लगी आग, पेड़ जले
siddharthnagar
Updated Wed, 04 Apr 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
आग बुझाते दमकम कर्मी और स्थानीय लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डुमरियागंज। बायताल स्थित वन विभाग के हजारों बीघे में फैले जंगल में मंगलवार की सुबह अचानक आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आठ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शाम छह बजे आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आकर करीब 80 बीघा में मौजूद खैर, जामुन, शीशम और बबूल के पेड़ जल गए।
भवानीगंज थाना क्षेत्र के बायताल गांव के दक्षिण वन विभाग का जंगल है। मंगलवार की सुबह अचानक जंगल के एक कोने से आग की लपटें उठतीं दिखी, जो पछुआ हवाओं का सहारा पाकर तेजी से जंगल में फैलने लगी। देखते ही देखते जंगल, आग की लपटों से घिर गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना भवानीगंज थाने पर दे दी। करीब 10 बजे फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। कर्मचारियों ने आठ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद लगभग शाम छह बजे तक आग पर काबू पाया। आग बुझने तक जंगल में मौजूद खैर, जामुन, शीशम और बबूल के पेड़ जल गए। फारेस्टर तिलकराम ने बताया कि यह जंगल वन विभाग का है, जो हजारों बीघा में फैला हुआ है। आग में करीब 80 बीघा जंगल जला है। इससे लाखों की क्षति हुई है। इस संबंध में भवानीगंज एसओ प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि वन विभाग ने अभी तक तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने के बाद मामले की जांचकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।