फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   60 bigha wheat crop destroyed by fire

आग से 60 बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट

Thu, 08 Apr 2021 11:41 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
60 bigha wheat crop destroyed by fire
आग से 60 बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट
विज्ञापन

तुरकौलिया, ककरही, मरवटिया गांव की सीवान में लगी आग
संवाद न्यूज एजेंसी
इटवा। थानाक्षेत्र के तुरकौलिया, ककरही और मरवटिया गांव के सीवान में बृहस्पतिवार को गेहूं की फसल में आग लग गई। फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। मगर तब तक 60 बीघा फसल जलकर नष्ट हो गई।

ग्रामीणों के अनुसार बृहस्पतिवार को विद्युत तार पर एक कौए के बैठने से चिंगारी निकलने लगी। इससे तुरकौलिया गांव के बाबूराम का ढाई बीघा, गंगाराम का तीन बीघा, राजाराम का तीन बीघा, कुमारे का चार बीघा, सोमई का तीन बीघा, पियारे का ढाई बीघा, झिनकू प्रसाद का तीन बीघा, कृष्णा प्रसाद का तीन बीघा, सोमई का डेढ़ बीघा, सुखराम का डेढ़ बीघा, रामअवतार का डेढ़ बीघा, हरीराम का डेढ़ बीघा, फकीर मोहम्मद का दो बीघा, मोल्हू का नौ बीघा, रामभवन का ढाई बीघा फसल जल गई। वहीं, ककरही निवासी हरीराम का तीन बीघा खेत जल गया। मरवटिया गांव निवासी शरीफ हसन का चार बीघा, बदूद अली का चार बीघा व वारिस अली का चार बीघा जल राख हो गई। फायर ब्रिगेड की टीम और ग्रामीणों के घंटों कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। ग्रामीण जयप्रताप सिंह, मकसूद, रमई प्रसाद, रामप्रकाश, शिवकुमार, मजनू, बकरीदन, कनिकराम, कब्बर और मुबारक अली ने किसानों को जल्द मुआवजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed