{"_id":"666f46d4cbdff229ec09ba27","slug":"6-days-lagana-in-next-month-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-119202-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: जुलाई में छह दिन शुभ मुहूर्त...बजेगी शहनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: जुलाई में छह दिन शुभ मुहूर्त...बजेगी शहनाई
Mon, 17 Jun 2024 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 17 Jun 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
फोटो-
सूर्य के शुक्र राशि में जाने से मई और जून में नहीं हुईं शादियां
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सूर्य के शुक्र राशि में जाने से मई और जून में एक भी शुभ मुहूर्त नहीं रहा। जुलाई में फिर से शहनाई बजेगी, लेकिन इस माह में भी लगन की तिथियां कम हैं। कम लगन होने के कारण पुरोहित, बैंडबाजा और मैरिज हॉल की मांग तेज हो गई है। एक ही तिथि पर मांग अधिक होने से दिक्कतें बढ़ीं हैं।
28 अप्रैल से चतुर्मास के कारण भी मांगलिक उत्सवों पर विराम लगा है। मई व जून में एक भी वैवाहिक कार्यक्रम नहीं हुए। जुलाई में सिर्फ छह लगन हैं। जिन लोगों ने अपने पुत्र-पुत्रियों की शादी जुलाई में तय की है। वह तैयारियों में जुट गए हैं। शादी कराने के लिए पुरोहित, बैंडबाजा और मैरिज हॉल की बुकिंग तेज हो गई है। जुलाई के शुक्ल पक्ष में नौ से 15 जुलाई तक केवल छह लगन हैं। 17 जुलाई को एकादशी से फिर लगन को विराम लग जाएगा। जुलाई में लगन कम होने के कारण ज्यादातर तिथियों पर बुकिंग हो गई है।
-- -- -
9 से 15 जुलाई तक है लगन
सिद्धार्थनगर। ज्योतिषाचार्य अनिल कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि 9 से 15 जुलाई तक केवल छह लगन हैं। 17 जुलाई को एकादशी के साथ फिर से लगन पर विराम लग जाएगा। 9 और 11 जुलाई को रात दिन दोनों समय विवाह का शुभ मुहूर्त है, जबकि 13 जुलाई को दिन में और 14 को रात में शुभ मुहूर्त है। 15 जुलाई को दिन और रात दोनों समय विवाह का मुहूर्त है। बताया कि जुलाई 9, 11, 12, 13, 14, 15 को ही शुभ मुहूर्त है।