{"_id":"5c4b463fbdec2232285affe6","slug":"51548437055-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसए के आश्वासन पर शिक्षकों का धरना समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसए के आश्वासन पर शिक्षकों का धरना समाप्त
विज्ञापन
फोटो-57
बीएसए के आश्वासन पर धरना समाप्त
वेतन भुगतान के लिए गुरुवार को शुरू हुआ था नवनियुक्त शिक्षकों का धरना
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। प्राथमिक शिक्षक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले नवनियुक्त 1056 शिक्षकों का धरना शुक्रवार को बीएसए के आश्वासन पर समाप्त हो गया। वेतन भुगतान के लिए बीएसए कार्यालय पर नवनियुक्त शिक्षकों द्वारा गुरुवार को ही धरना शुरू किया गया था।
जिलाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी ने कहा कि नियुक्ति के पांच माह बीत जाने के बाद भी विभाग द्वारा शिक्षकों का वेतन न देना अन्याय पूर्ण है। दूरदराज के जनपदों से अनेकों शिक्षक यहां किराए के कमरे में रहते हुए नियमित शिक्षण कार्य कर रहे हैं। अभी तक एक-एक अध्यापकों की जमा पूंजी भी खर्च हो चुकी है। अध्यापकों की आर्थिक स्थिति लचर हो गई है।
मोर्चा के दुर्गेश मिश्रा ने कहा कि धनउगाही की मंशा के कारण नवनियुक्त शिक्षकों के वेतन को कार्यालय कर्मी अड़ंगा लगा रहे हैं। धरने के दौरान मौके पर पहुंचकर बीएसए राम सिंह ने आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द वेतन का भुगतान कर दिया जाएगा। वहीं, शिक्षकों द्वारा धरना समाप्त कर दिया गया। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राधेरमण त्रिपाठी, योगेंद्र पांडेय, रूपेश सिंह, अभय श्रीवास्तव, अंकिता सिंह, रंजना सिंह, आनंद त्रिपाठी, प्रवीण कुमार, बरखा गुप्ता, अभिषेक मिश्रा, सुशील पांडेय आदि मौजूद रहे।