फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   dhanteras

धनतेरस पर जमकर हुई खरीदारी

Mon, 05 Nov 2018 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 05 Nov 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
dhanteras
Dhanteras shimla
सिद्धार्थनगर। धनतेरस पर लोगों ने जमकर खरीदारी की। शुभ मुहूर्त के मुताबिक लोग बाजार में पहुंचे और धनतेरस पर्व पर मनपसंद जरूरी सामग्रियों की खरीदारी की। इससे बाजार रात तक गुलजार रहे।
विज्ञापन

महिलाओं ने बर्तनों के साथ साथ सोने-चांदी की खरीदारी करना पसंद किया। चांदी के सिक्कों की मांग अधिक रही। इस पर्व पर लोगों ने इलेक्ट्रानिक सामानों की भी खरीद की। नगर पालिका परिषद कार्यालय के आसपास लगी दुकानों पर लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों की बिक्री के लिए आकर्षक ढंग से दुकानें सजी रहीं। परंपरिक ढंग से लावा, चूड़ा, चीनी की मिठाइयों को भी लोगों ने खरीदारी की।
विज्ञापन


बाइकों की भी खूब हुई बिक्री
शहर में दो पहिया वाहनों को लेने के लिए दुकानों पर ग्राहकों का जमावड़ा देखा गया। मनपसंद कलर व माडल के वाहनों को लेने के लिए होड़ लगी रही। कई एजेंसियों पर एडवांस में धनराशि जमा कर दीपावली पर्व के दिन खरीदने की पहल की। जिले में लगभग एक हजार वाहनों की बिक्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन



बर्तन की दुकानों पर उमड़ी भीड़
धनतेरस के दिन बर्तन खरीदने के लिए भी काफी भीड़ देखी गई। इस दौरान पुरुषों के साथ ही महिलाओं ने स्टील के बर्तनों की सर्वाधिक खरीदारी की। स्थायी दुकानों के साथ पटरियों पर अस्थायी लगी दुकानों पर खरीदारी की भीड़ नजर आई।

टीवी, मोबाइल की भी हुई खरीदारी
धनतेरस के मौके पर ब्रांडेड व इलेक्ट्रानिक सामानों की बिक्री भी खूब हुई। टीवी, वाशिंग मशीन, मोबाइल, आयरन आदि की खरीदारी के लिए इलेक्ट्रानिक दुकानों पर भारी भीड़ लगी रही।


रकम निक ासी के लिए बैंकों में रही भीड़
धनतेरस के साथ ही दीपावली, भैया दूज के मद्देनजर बैंकों में रकम निकासी के लिए ग्राहकों की लंबी-लंबी लाइनें लगी रहीं। बैंकों में भीड़ के कारण लोगों ने लंबी कतार में लगकर लोगों ने एटीएम के जरिए धनराशि निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed