{"_id":"5b560a694f1c1b3e748b6a20","slug":"51532365417-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदर विधानसभा में हुए कामों की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदर विधानसभा में हुए कामों की होगी जांच
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 23 Jul 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर में मंडी समिति की क्षतिग्रस्त सड़क।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। सदर विधानसभा में करवाए गए विकास कार्यों की नए सिरे से जांच होगी। सदर विधायक श्यामधनी राही की शिकायत पर डीएम ने जांच के आदेश दिए हैं। इसमें बताया गया है कि 2017-18 में विधानसभा क्षेत्र में जो भी काम हुए हैं, उसमें घोर अनियमितता बरती गई है। इनमें शहर स्थित अशोक मार्ग से लेकर पेट्रोल पंप तक जाने वाली सड़क व नवीन सब्जी मंडी व गल्ला मंडी को जोड़ने वाली सड़क की हालत सबसे खराब है। ऐसे में जांच कर एक सप्ताह के अंदर पूरी रिपोर्ट दी जाए। साथ ही अगर भुगतान न हुआ हो तो उसे रोका जाए।
शहर में पिछले साल ही अशोक मार्ग से लेकर पेट्रोल पंप तक सड़क की मरम्मत हुई थी। इसमें करीब 50 लाख से अधिक की लागत आई थी। निर्माण के कुछ दिनों बाद ही सड़क की स्थिति दयनीय हो गई। कुछ ऐसा ही हाल नवीन सब्जी मंडी व गल्ला मंडी को जोड़ने वाली सड़क का है। इसका निर्माण भी पिछले साल हुआ था। एक पखवाड़ा पूर्व ही मरम्मत का कार्य शुरू हुआ। मरम्मत के बाद ही सड़क पर फिर से गड्ढे हो गए। इसी तरह मोहाना-उसका मार्ग व चैनपुर चौराहे के मार्ग की हालत भी खराब है। जबकि चैनपुर की सड़क नेपाल को जोड़ती है। लेकिन इस सड़क की भी हालत बेहद खस्ता हाल है।
विधायक श्याम धनी राही ने मामले को संज्ञान में लेते डीएम से जांच की मांग की थी। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। इसे लेकर उन्होंने सदर एसडीएम, अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग व सहायक अभियंता डीआरडीए को पत्र भेजा है। विधायक ने बताया कि जिन सड़कों का निर्माण हुआ है, उसमें घोर अनियमितता बरती गई है। यही कारण है कि सड़कों की हालत खस्ताहाल है। सदर विधानसभा में हुए कार्यों की जांच के लिए कहा गया है।