{"_id":"5ace3fe84f1c1b5b3e8b48e6","slug":"51523466216-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘एससी-एसटी की तरक्की के लिए सरकार गंभीर’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘एससी-एसटी की तरक्की के लिए सरकार गंभीर’
siddharthnagar
Updated Wed, 11 Apr 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
महात्मा फुले की जयंती पर सदर ब्लाॅॅक में कार्यक्रम अायाेजित हुअा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर।महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती जिले में समता दिवस के रूप में मनाई गई। सदर ब्लॉक परिसर में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री ने कहा कि अनुसूचित जाति-जनजाति की तरक्की के लिए सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है। योजनाएं लाकर केंद्र व प्रदेश की सरकार महात्मा ज्योतिबा के सपनों को पूरा कर रही है।
रमापति शास्त्री ने कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है जिसमें बिना किसी भेदभाव के अनुसूचित जाति व जनजाति के कल्याण व सम्मान के लिए वह कार्य कर रही है। महात्मा ज्योतिबा ने समाज के वंचित वर्ग को मुख्य धारा में लाने के लिए शिक्षा की अलख जगाई थी। बाबा साहब ने भी उन्हीं के सिद्धांतों को आगे बढ़ाकर इस वर्ग को कानूनी अधिकार दिलाया। कहा कि अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के उत्थान से ही समाज का उत्थान संभव है।
इसके लिए हर किसी को संकल्पित होना होगा। सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि प्रदेश सरकार अनुसूचित जाति/जनजाति की उन्नति के लिए सदैव तत्पर रहकर कार्य कर रही है। जिलाध्यक्ष रामकुमार कुंवर ने अध्यक्षीय संबोधन में 26 अप्रैल तक सेक्टर और बूथ वार अभियान चलाकर दलित वर्ग के लोगों को सरकार की योजनाओं से जोड़ने को प्रेरित किया। जिला प्रभारी दुर्गा राय ने सभी कार्यकर्ताओं को बढ़-चढ़कर इन कार्यक्रमों में सहभागिता निभाने का आह्वान किया। पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्रमणि त्रिपाठी, लालजी त्रिपाठी, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष साधना चौधरी, मधुसूदन अग्रहरि, दयाराम लोधी आदि मौजूद रहे।