{"_id":"595a75944f1c1b0a748b45b5","slug":"51499100564-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो हजार का इनामिया बदमाश बिसमिल्लाह गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो हजार का इनामिया बदमाश बिसमिल्लाह गिरफ्तार
Updated Mon, 03 Jul 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर)। थाना क्षेत्र का मोस्ट वांटेड व दो हजार का इनामी अपराधी बिसमिल्लाह सोमवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी लेकिन यह शातिर अपराधी पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था।
हल्लौर गांव का निवासी बिसमिल्लाह पुत्र झम्मन कुरैशी थाने का वांछित अपराधी था। पुलिस उसे काफी दिनों से तलाश कर रही थी। उस पर दो हजार का इनाम भी घोषित था। सोमवार की सुबह मुखबिर से मिली सूचना पर छापेमारी कर पुलिस ने उसे गांव के बाहर धर दबोचा। उसके पास से एक धारदार चाकू भी पुलिस ने बरामद हुआ। इस संबंध में डुमरियागंज थाने के इंस्पेक्टर राधेश्याम राय ने बताया कि इनामिया बदमाश बिसमिल्लाह की तलाश पुलिस को लंबे समय से थी। तमाम अपराधों में संलिप्तता के चलते उस पर गैंगस्टर की कार्रवाई हो चुकी है और इनाम भी घोषित था। बिसमिल्लाह को जेल भेज दिया गया है।