फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   50 thousand will have to be given for private program on BSA ground

Siddharthnagar News: बीएसए ग्राउंड पर निजी कार्यक्रम को देने होंगे 50 हजार

Mon, 16 Jan 2023 11:22 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jan 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
50 thousand will have to be given for private program on BSA ground
बीएसए मैदान पर निजी कार्यक्रम के लिए देने होंगे 50 हजार
विज्ञापन

डीएम ने निर्धारित किया प्रदर्शनी के लिए दो हजार दैनिक शुल्क
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। बीएसए मैदान पर आए दिन आयोजित हो रहे निजी कार्यक्रम और उसके बाद फैली गंदगी की शिकायत के कारण डीएम संजीव रंजन ने सख्त रुख अख्तियार किया है। उन्होंने निजी कार्यक्रम आयोजन के एक सप्ताह पूर्व 50 हजार रुपये शुल्क के साथ आवेदन करने के निर्देश दिए हैं। शर्तों के साथ बीएसए मैदान के आवंटन के लिए एडीएम को नामित किया गया है।
बीते दिनों बीएसए मैदान में आयोजित होने वाले निजी कार्यक्रमों के बाद फैली गंदगी के कारण वहां टहलने वाले अथवा खेलने वाले युवाओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसकी शिकायत स्थानीय लोगों ने डीएम से की थी। अब डीएम ने बीएसए मैदान पर निजी कार्यक्रम आयोजन के लिए 50 हजार रुपये, प्रदर्शनी के लिए दो हजार रुपये प्रतिदिन की दर शुल्क निर्धारित किया है। जिसे कलेक्ट्रेट के न्याय सहायक के पास जमाकर रसीद लेनी होगी।
विज्ञापन

एक सप्ताह पूर्व आवेदन के बाद मैदान खाली होने पर आवंटन पर विचार किया जाएगा। निजी कार्यक्रम आयोजक को ग्राउंड की सफाई के लिए नगर पालिका के ईओ के पास पांच हजार रुपये जमा करने होंगे। प्रदर्शनी आयोजक को दो सौ रुपये प्रतिदिन की दर से ईओ के पास धन जमा करना होगा। आयोजक को कार्यक्रम के दौरान ध्वनि विस्तारण यंत्र, डीजे आदि की ध्वनि सीमित रखनी होगी, ताकि जनसामान्य व स्थानीय लोगों को समस्या न हो। साथ ही अपरिहार्य कारण से आवंटन निरस्त करने का अधिकार डीएम के पास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed