{"_id":"63de9073792e8b061a01f6d4","slug":"50-percent-examiner-are-appoint-from-another-school-siddharthnagar-news-c-7-1-42936-2023-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: गैर विद्यालय के 50 प्रतिशत शिक्षक रहेंगे कक्ष निरीक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: गैर विद्यालय के 50 प्रतिशत शिक्षक रहेंगे कक्ष निरीक्षक
Sat, 04 Feb 2023 10:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 04 Feb 2023 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए बोर्ड ने नियम में किया बदलाव
- जिले के 116 परीक्षा केंद्रों पर 3,200 से अधिक शिक्षक करेंगे ड्यूटी
- शिक्षकों की ड्यूटी लगाए जाने के लिए विभागीय मंथन जारी
सिद्धार्थनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए इस बार बड़ा बदलाव किया गया है। परीक्षा में ड्यूटी करने वाले 50 प्रतिशत कक्ष निरीक्षक गैर विद्यालय के रहेंगे। इसके साथ ही यह भी ध्यान दिया जाएगा कि विषय विशेषज्ञ शिक्षक भी संबंधित प्रश्नपत्र के दिन ड्यूटी पर नहीं रहेंगे।
इसके पीछे शासन की मंशा है कि जब दूसरे विद्यालय के शिक्षक रहेंगे तो नकल की गुंजाइश नहीं रहेगी। शिक्षकों की ड्यूटी लगाए जाने को लेकर मंथन शुरू हो गया है।
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा 16 फरवरी से शुरू हो रही है। जिले में 63 हजार परीक्षार्थी इस वर्ष परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं। परीक्षार्थियों की संख्या को देखते हुए 116 परीक्षा केंद्र जनपद में बनाए गए हैं। वहीं परीक्षा कराने के लिए 3,200 से अधिक कक्ष निरीक्षक लगेंगे।
विज्ञापन
विभागीय जानकारों के मुताबिक पहले जिस विद्यालय पर केंद्र बनता था और वहीं के शिक्षक कक्ष निरीक्षक के रूप में ड्यूटी पर तैनात किए जाते थे, अगर जरूरत पड़ी तो बाहर से शिक्षक बुला लिए जाते थे, लेकिन इसबार नियम में बदलाव किया गया है।
अब 50 प्रतिशत कक्ष निरीक्षक गैर विद्यालय से बुलाए जाएंगे। इसकी वजह है कि जब गैर विद्यालय के शिक्षक कक्ष निरीक्षक रहेंगे तो वह पूरी पारदर्शिता से कार्य करेंगे। ऐसे में नकल होने की संभावना न के बराबर हो जाएगी। शासन से निर्देश मिलने के बाद किस विद्यालय के शिक्षकों को किसी केंद्र पर लगाया जाएगा। इस पर मंथन शुरू हो गया है।
क्योंकि ड्यूटी लगाए जाने में इसका भी ध्यान दिया जाएगा कि कहीं किसी शिक्षक को दूर के विद्यालय में न भेज दिया जाए, जिससे वह ड्यूटी करने के न जा सके। क्योंकि परीक्षा में कक्ष निरीक्षक को पहले ही पहुंचना होता है। विभाग की ओर से परीक्षा के संबंध में तैयारी तेजी की जा रही है।
इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक अवधेश नरायन मौर्य ने बताया कि शासन के मंशानुसार शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इस संबंध में कार्य चल रहा है।