फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   50 corona postive found

बैंककर्मी समेत 50 कोरोना संक्रमित मिले

Thu, 17 Sep 2020 06:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 06:54 PM IST
विज्ञापन
50 corona postive found
बैंककर्मी समेत 50 कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन

लखनऊ मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में हुई कोरोना संक्रमण की पुष्टि
महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया
जिले में अब तक पाए जा चुके हैं 2832 कोरोना संक्रमित
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। बैंककर्मी समेत जिले में 50 कोरोना संक्रमित पाए गए। बृहस्पतिवार को लखनऊ मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमितों महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। जिले में अब तक 2832 कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं। चार मरीज बृहस्पतिवार को स्वस्थ हुआ जबकि अब तक 2352 लोग कोरोना से निजात पा चुके हैं। 453 लोगों का इलाज चल रहा है और संक्रमण से अब तक 27 लोगों की मौत हुई है।

जिले में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक सर्वाधिक 18 मरीज डुमरियागंज ब्लॉक क्षेत्र में पाए गए। इनमें तुरकौलिया तिवारी गांव में 10 मरीज, डुमरियागंज में एक, बेवां हुसैन गांव में चार, कठौतिया, भटगवां और बेवां गांव में एक-एक संक्रमित मिले। नौगढ़ ब्लॉक के तेतरी बाजार में दो संक्रमित मिले। वहीं एसबीआई, भीमापार, रामनगर, मुडिला नानकार, गंगाराम महदेवा, बिलहइया, एसडीएम आवास, त्रिलोकी बाजार में एक-एक संक्रमित मिले। बर्डपुर के शंकरपुर, महजिदिया, गौसाईगंज, बर्डपुर बाजार, मोहनाजोत गांव में एक-एक संक्रमित मिले। बांसी के शास्त्रीनगर में दो, अकबरनगर और गुलढ़िया गांव में एक-एक संक्रमित मिले और झुंगहवा में दो संक्रमित मिले हैं। बढ़नी के झुंगहवा गांव में दो जोगिया ब्लॉक के बुधनिया और जोगिया गांव में एक-एक संक्रमित मिले। इटवा के परसा, खेसरहा के सकारपार, लोटन के बंगवा पड़ियान गांव में एक-एक संक्रमित मिले। मिठवल ब्लॉक के गौरा बाजार में दो, गोर्वा पाकर गांव में एक संक्रमित मिले। शोहरतगढ़ के गड़ाकुल, अगया और वार्ड नंबर पांच में एक-एक संक्रमित मिले। सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि 50 संक्रमित मिले हैं, उन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed