{"_id":"6883c2c759078a1ff5095fff","slug":"47-women-going-to-kuwait-on-visit-visa-returned-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-141679-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: विजिट वीजा पर कुवैत जा रहीं 47 महिलाएं हुईं वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: विजिट वीजा पर कुवैत जा रहीं 47 महिलाएं हुईं वापस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुनुवां। विजिट वीजा पर कुवैत जा रही 47 नेपाली महिलाओं को नई दिल्ली स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से नेपाल वापस भेज दिया गया है। उन्हें बिना किसी अनापत्ति प्रमाणपत्र के दिल्ली हवाई अड्डे से हिरासत में लिया गया। दिल्ली स्थित नेपाली दूतावास के सहयोग से बृहस्पतिवार की रात सड़क मार्ग से रूपनदेही लाया गया।
रूपनदेही के मुख्य जिला अधिकारी बासुदेव घिमिरे ने बताया कि दिल्ली स्थित नेपाली दूतावास में कार्यरत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रकाश मल्ला सहित दूतावास के कर्मचारियों की एक टीम महिलाओं को सोनौली सीमा के रास्ते रूपनदेही ले गई और प्रशासन को सौंप दिया।
प्रमुख जिलाधिकारी घिमिरे के अनुसार पुलिस फिलहाल महिलाओं को काठमांडू ला रही है। इस बीच नेपाली गृह मंत्री रमेश लेखक ने पुलिस को महिलाओं की गिरफ्तारी की कड़ी जांच करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
गृह मंत्रालय ने बताया कि गृह मंत्री लेखक ने मानव तस्करी ब्यूरो को इस मामले की आवश्यक जांच करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। संवाद