{"_id":"5cbdfea0bdec2214161d795d","slug":"41555955360-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस से डॉ चंद्रेश प्रत्याशी घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस से डॉ चंद्रेश प्रत्याशी घोषित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डुमरियागंज से कांग्रेस ने बताया प्रत्याशी, अब तक नमो अगेन का कर रहे थे प्रचार-प्रचार
रविवार को लखनऊ में ली थी कांग्रेस की सदस्यता
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। तमाम अटकलों और कयासों पर विराम लगाते हुए आखिरकार कांग्रेस आलाकमान ने सोमवार को डुमरियागंज संसदीय सीट से डॉ. चंद्रेश को प्रत्याशी घोषित कर दिया। रविवार को ही उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली थी। इसके बाद से ही यह कयास लगाए जा रहे थे कि वह डुमरियागंज सीट से कांग्रेस की दावेदारी ठोकेंगे। इससे पूर्व वे अब तक भाजपा से जुड़े नमो अगेन कैंपेन का प्रचार कर रहे थे।
डॉ चंद्रेश उपाध्याय मूलत: शोहरतगढ़ के खरगवार के रहने वाले हैं। मौजूदा समय में वह शहर के पुरानी नौगढ़ के सरजू नगर वार्ड में रहते है। अस्थि रोग विशेषज्ञ के रूप उन्होंने जिले में अपनी पहचान बनाई है। पुरानी नौगढ़ में इसके बाद वह भाजपा के सक्रिय सदस्य के रूप में लगे रहे। लेकिन भाजपा ने मौजूदा सांसद जगदंबिका पाल पर भरोसा जताया तो उन्होंने कांग्रेस का रूख कर लिया। वे लगातार दिल्ली और लखनऊ में कांग्रेस नेताओं के संपर्क में थे। डुमरियागंज सीट पर पूर्व सांसद मो. मुकीम, पूर्व विधायक जिप्पी तिवारी और नर्वेदश्वर शुक्ला का नाम पहले चर्चा में था। बावजूद इसके पुरातन कांग्रेसियों को पछाड़ युवा चिकित्सक ने चुनावी व्यूह की पहली बाजी जीत ली। सोमवार को कांग्रेस ने डॉ. चंद्रेश को कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया।