फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   सांसद समेत 14 उम्मीदवारों ने खरीदा पर्चा

सांसद समेत 14 उम्मीदवारों ने खरीदा पर्चा

Tue, 16 Apr 2019 10:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 16 Apr 2019 10:53 PM IST
विज्ञापन
सांसद समेत 14 उम्मीदवारों ने खरीदा पर्चा
कलेक्ट्रेट के गेट पर नामांकन के लिए लगी फोर्स। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। लोकसभा क्षेत्र डुमरियागंज में अधिसूचना जारी होने के साथ नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो गई। पहले दिन सांसद व भाजपा प्रत्याशी जगदंबिका पाल, बसपा-सपा गठबंधन के प्रत्याशी आफताब आलम समेत 14 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र खरीदा। नामांकन करने वालों की संख्या शून्य रही।
विज्ञापन

मंगलवार को जिले की एक मात्र संसदीय क्षेत्र डुमरियागंज के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी कुणाल सिल्कू ने अधिसूचना जारी की। नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन सन्नाटे के बीच एक भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ। जबकि नाम निर्देशन पत्र खरीदने वालों की संख्या 14 रही। इनमें सांसद व भाजपा प्रत्याशी जगदंबिका पाल, बसपा-सपा गठबंधन के प्रत्याशी आफताब आलम के अलावा राम सिंह मनई, राम प्रकाश त्रिपाठी, अर्जुन सिंह लोधी, अशरफ आलम, ब्रजेश कुमार, केशरी नन्दन, शेष मणि प्रजापति (निर्दल), धर्मराज (निर्दल), गंगाराम पांडेय, भासपा के रामनेवास राजभर, मो. शफीक, डॉ. राकेश प्रताप सिंह शामिल रहे। कलेक्ट्रेट भवन पर जिला मजिस्ट्रेट कक्ष में बने नामांकन कक्ष में रिटर्निंग अफसर नामांकन पत्र दाखिल करने वालों का इंतजार करते रहेे पर समय अवधि खत्म होने के बीच एक भी नाम निर्देशन पत्र दाखिल नहीं हो सका।
विज्ञापन


आकर्षण का केंद्र बना नामांकन स्थल
कलेक्ट्रेट भवन को नामांकन स्थल के रूप में चयन करते हुए इस मॉडल के रूप में स्थापित किया गया है। इसके साथ ही कलेक्ट्रेट भवन के सामने लोकतंत्र महा त्योहार पर्व 12 मई मतदान दिवस को मतदान करने के लिए मतदाताओं में जागरूकता लाने के लिए फ्लैक्स बोर्ड एवं स्टैंडी द्वारा सजाया गया है। कलेक्ट्रेट गेट से लेकर नामांकन कक्ष तक सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टिकोण से पूरी तरह से चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तगड़ी रही सुरक्षा व्यवस्था
कलेक्ट्रेट भवन के मुख्य द्वार से नामांकन कक्ष तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त दिखी। अपर पुलिस अधीक्षक मायाराम वर्मा, पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर सुनील सिंह की अगुवाई में कई थानों की पुलिस के जवान व प्रभारी निरीक्षक पैनी नजर रखे हुए थे। उपजिलाधिकारी बांसी प्रबुद्ध सिंह की भी भूमिका अहम रही।

कलेक्ट्रेट के आसपास रहा सन्नाटा
नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वारा से उत्तर-दक्षिण दिशा में 100-100 मीटर दूर बैरियर लगाया गया है। जो सुबह 11 से 3 बजे तक वाहनों के आवागमन पर पूर्णतया रोक लगाई गई थी। इससे सन्नाटा छाया रहा। जनपद न्यायालय व कलेक्ट्रेट में जरूरतमंद ही पैदल चलकर गतंव्य पहुंचे।

जिले के लिए तैनात किए गए प्रेक्षक
लोकसभा सामान्य निर्वाचन के लिए डुमरियागंज संसदीय क्षेत्र में चुनाव आयोग ने प्रेक्षकों के नाम तय करते हुए दायित्व सौंपे हैं। सामान्य प्रेक्षक के रूप में 2004 बैच के आईएएस पातीराम कटरोलिया, व्यय प्रेक्षक के रूप में 2014 के आइआरएस कृष्णा नाइक, पुलिस प्रेक्षक के रूप में तुषार कांत विद्यार्थी शामिल हैं। प्रेक्षकों के नाम की पुष्टि जिला निर्वाचन अधिकारी ने की है।


सार्वजनिक अवकाश पर नहीं कर सकेंगे नामांकन
लोकसभा क्षेत्र डुुमरियागंज क्षेत्र के लिए अधिसूची जारी होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया भी शुुरू हो चुकी है। नामांकन की अंतिम तिथि 23 अप्रैल को है। इस दौरान सार्वजनिक अवकाश के दिनों में नामांकन कार्य नहीं होगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी सीताराम गुप्ता ने बताया कि 17 अप्रैल को महावीर जयंती, 19 अप्रैल को गुड फ्राइडे, 21 अप्रैल को रविवार को सार्वजनिक अवकाश के रूप में घोषित है। चुनाव आयोग के निर्देश पर इन दिनों में नामांकन कार्य नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed