{"_id":"5c8a79cfbdec22146079221d","slug":"41552579023-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल एप के बारे में दी गई जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल एप के बारे में दी गई जानकारी
विज्ञापन
मोबाइल एप के बारे में दी गई जानकारी
आंबेडकर सभागार में निर्वाचन आयोग का एप लांच कर दी गई जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। लोकसभा चुनाव में आदर्श आचार संहिता के त्वरित निस्तारण के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा सीवीआईजीआईएल एप लांच किया गया है। गुरुवार को आंबेडकर सभागार में इस एप के बारे में प्रशिक्षण फ्लांइग स्क्वॉड टीम के समस्त मजिस्ट्रेट एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ स्टैटिक सर्विलांस टीम एवं वीडियो सर्विलांस टीम को भी इस एप के बारे में जानकारी दी गई। बताया गया कि एप के माध्यम से कोई भी नागरिक आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन आदि के बारे में शिकायत कर सकता है। शिकायत प्राप्त होने पर संबधित क्षेत्र की फ्लांइग स्क्वॉड टीम प्रकरण में त्वरित संज्ञान लेकर उस पर कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई 100 मिनट में पूर्ण होना चाहिए। इस प्रकार इस मोबाइल एप द्वारा आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन आदि के मामलों का समयबद्ध रूप से निस्तारित किए जाने के संबंध में समस्त अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। जिला सूचना विज्ञान अधिकारी नसीम अहमद ने समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों को बताया कि जन मानस को अपने स्तर से इस मोबाइल एप के बारे में जागरूक करें। सभी के जागरूक रहने पर आदर्श चुनाव आचार संहिता का कड़ाई से अनुपालन कराया जा सके। जिला सूचना विज्ञान अधिकारी नसीम अहमद ने बताया कि सीवीआईजीआईएल एप 18 मार्च 2019 से पूरी तरह क्रियाशील हो जाएगा। इस दौरान सीडीओ हर्षिता माथुर, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सौम्या पांडेय, जिला सूचना अधिकारी आशुतोष पांडेय आदि मौजूद थे।