{"_id":"5bcf5079bdec22694f460a5d","slug":"41540313209-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 हजार बेटियां सीखेंगी आत्मरक्षा के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 हजार बेटियां सीखेंगी आत्मरक्षा के गुर
siddharthnagar
Updated Tue, 23 Oct 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
Self Defence Course
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। जिले की 20 हजार बेटियों को आत्मरक्षा के गुर सीखाए जाएंगे। जिले के 740 जूनियर हाईस्कूलों में पढ़ रही बेटियों को इसका लाभ मिलेगा। प्रशिक्षण के लिए 152 न्याय पंचायतों पर एक-एक प्रशिक्षक की तैनाती होगी।
राज्य परियोजना निदेशक सर्व शिक्षा अभियान ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को भेजे पत्र में अवगत कराया गया है कि वार्षिक कार्ययोजना एवं बजट 2018-19 में भारत सरकार ने उच्च प्राथमिक विद्यालयों में बालिकाओं को सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण देने की स्वीकृति प्रदान की है। प्रशिक्षण अंतर्गत जूडो, ताइक्वांडो, लाठी भांजने आदि विधाओं से संबंधित सत्र संचालित किए जाएंगे। प्रशिक्षण के लिए प्रशिक्षकों का चयन भी किया जाना है। हर न्याय पंचायतों में एक-एक प्रशिक्षण नियुक्त किए जाएंगे। इसके लिए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य की अध्यक्षता में चयन समिति गठित की गई है। इसमें बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिव के अलावा जिला समन्वयक बालिका शिक्षा, जिला क्रीड़ा अधिकारी व जिला व्यायाम शिक्षक को सदस्य बनाया गया है। तीन माह के लिए तैनात होने वाले प्रशिक्षकों को प्रतिमाह तीन हजार रुपये मानदेय दिया जाएगा। जिला समन्वयक बालिका शिक्षा सुरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रशिक्षकों के चयन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। चयनित होने के बाद जनपद के 740 पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत लगभग 20 हजार बच्चियां लाभान्वित होंगी।