फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   बच्चों के बैग में मिली मदरसों की पुस्तकें, दो शिक्षक निलंबित

बच्चों के बैग में मिली मदरसों की पुस्तकें, दो शिक्षक निलंबित

Wed, 25 Jul 2018 11:16 PM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
बच्चों के बैग में मिली मदरसों की पुस्तकें, दो शिक्षक निलंबित

विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के बैग से मिलीं मदरसे की किताबें
- प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापक निलंबित, बीईओ डुमरियागंज करेंगे मामले की जांच
- खेसरहा ब्लॉक के देउरी के स्कूल में निरीक्षण के दौरान पाई गईं पुस्तकें


अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। खेसरहा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय देउरी के निरीक्षण में बच्चों के बैग में मदरसे की पुस्तकें मिलीं। इस मामले में स्कूल के प्रधानाध्यापक व एक सहायक अध्यापक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। दोनों को ब्लॉक संसाधन केंद्र खेसरहा से संबद्ध किया गया है। मामले की जांच बीईओ डुमरियागंज को सौंपी गई है।

बीएसए राम सिंह बुधवार को खंड शिक्षा अधिकारी चंद्रभूषण पांडेय व अभिमन्यु के साथ खेसरहा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान बच्चों के बैग में मदरसे की पुस्तकें मिलीं। बच्चों ने बताया कि स्कूल में इन्हीं किताबों से मजहबी व दीनी तालीम दी जाती है। स्कूल में अनुमन्य पाठ्यक्रम से शिक्षण कार्य न कर मदरसे की पुस्तकें पढ़ाने की जानकारी मिलने पर बीएसए ने उपरोक्त बिंदुओं समेत कर्तव्य व दायित्वों के प्रति लापरवाही और विभागीय आदेश का पालन नहीं करने के आरोप में प्रधानाध्यापक मतीउल्लाह व सहायक अध्यापक मो. अकमल को निलंबित कर दिया। दोनों को बीआरसी से अटैच करते हुए पूरे प्रकरण की जांच खंड शिक्षा अधिकारी डुमरियागंज को सौंपी गई है। बीएसए राम सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर हुई जांच में मामला सही पाया गया। इस मामले में कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed