{"_id":"5b5221d14f1c1bee748b502b","slug":"41532109265-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय विद्यालयों में किचन गार्डेन तैयार होंगे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय विद्यालयों में किचन गार्डेन तैयार होंगे
siddharthnagar
Updated Fri, 20 Jul 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चे हरी सब्जियां उगाएंगे। इसके अलावा फूलों के पौधे भी लगाए जाएंगे। स्कूलों को नए लुक में देने की दिशा में निर्णय लिया गया है। विद्यालयों में मां समूह के सदस्यों को भी इसके लिए प्रेरित किया जाएगा। नए फरमान से जिले के 2667 स्कूलों में किचेन गार्डेन तैयार करने की कवायद तेज हो गई है।
मध्याह्न भोजन योजना की वार्षिक कार्ययोजना एवं बजट वर्ष 2018-19 के अनुमोदन को लेकर बीते 14 जून को मध्याह्न भोजन योजनांतर्गत प्रोजेक्ट अप्रूवल बोर्ड मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार की ओर से प्राथमिक विद्यालयों व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में अतिरिक्त भूमि पर किचेन गार्डन को प्रोत्साहन, बढ़ावा देने के दृष्टिगत रखते हुए मध्याह्न भोजन प्राधिकरण उत्तर प्रदेश के निदेशक अब्दुल समद ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेजा है।
किचेन गार्डेन को प्रोत्साहन देते हुए मध्याह्न भोजन के लिए हरी सब्जियां उपलब्ध कराने की दिशा में एक कारागर प्रयास होगा। बच्चों के माध्यम से क्यारी बनाकर हरी सब्जी व फूलों को बोने, उगाने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। विद्यालयों में गठित माँ समूह के सदस्यों, माता-अभिभावक संघ, विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों को उसी ग्राम में स्थित अपनी भूमि पर हरी सब्जियां व फूलों को बोने, उगाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जाएं। इस निर्णय के बाद जिले के 2667 स्कूलों में किचेन गार्डन तैयार करने की तैयारी शुरू हो गई है। इनमें प्राथमिक के 1924 व 743 पूर्व माध्यमिक विद्यालय शामिल हैं।
विज्ञापन
जिलाधिकारी कुणाल सिल्कू ने कहा कि मध्याह्न भोजन प्राधिकरण के निदेशक की ओर से जारी पत्र का अनुपालन के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया है। जल्द ही स्कूलों की तस्वीर बदली हुई दिखेगी।