Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   41 bigha crop engulfed in flames, farmers' dreams turned to ashes

Siddharthnagar News: आग की आगोश में समाई 41 बीघा फसल, किसानों के अरमान राख

Mon, 06 Apr 2026 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 06 Apr 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
41 bigha crop engulfed in flames, farmers' dreams turned to ashes
- ग्रामीण के घंटो कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया जा सका काबू
विज्ञापन

- शोहरतगढ़ और ढेबरुआ थाना क्षेत्र में आगलगी से हुआ नुकसान

तुलसियापुर/धेंसा। किसानों पर आग आफत बनकर टूट रही है। हर दिन धधकने वाली आग में किसानों अरमान जल रहे हैं। सोमवार को शोहरतगढ़ और ढेबरुआ थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में लगी आग से 41 बीघा फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों और फायर बिग्रेड की घंटों कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। मामले की जानकारी मिलने के बाद हल्का लेखपाल ने घटनास्थल पर पहुंचकर नुकसान का आंकलन किया।
शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत साहा के दक्षिण साही पोखरे के पास सोमवार सुबह 11 बजे अज्ञात कारणों से फसल में आग लग गई। तेज हवा और आग की लपटों के बीच जान जोखिम में डालकर साहा और मनोहरी गांव के सैकड़ों क्षेत्रीय लोगों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। मौके पर पहुंचे लोगों ने हरे पेड़ की टहनियों से पीट-पीटकर, पानी डालकर और ट्रैक्टर से जुताई करके आग बुझाई। फायर ब्रिगेड के भरोसे रह कर ग्रामीणों ने सहयोग न किया होता तो हजारों बीघा गेहूं की फसल जल जाती। गांव के लोगों के फोन करने के बाद भी फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची। पुलिस विभाग की गाड़ी कुछ समय बाद मौके पर पहुंची। आग लगी की इस घटना में प्रताप नारायण शुक्ल एक बीघा, नासिर दो बीघा, परमात्मा शुक्ल डेढ़ बीघा, राहुल चौधरी ढाई बीघा, अलंकार शुक्ल का सात बीघा, बालमुकुंद 3 बीघा, नरसिंह शुक्ल एक बीघा, ज्ञानेश्वरी त्रिपाठी बारह मंडी, संजय चौधरी एक बीघा, संतू एक बीघा, सुनील डेढ़ बीघा सहित अन्य लोगों का 25 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। हलका लेखपाल महेंद्र गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर किसानों से मिलकर नुकसान का जायजा लिया।
विज्ञापन

---
शाॅर्ट सर्किट से लगी आग से 16 बीघा फसल जली
तुलसियापुर। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र में सोमवार को दोपहर में रुमनदेई के सिवान में गेहूं की फसल में शाॅर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। ग्रामीणों के कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आगलगी की इस घटना में लगभग 16 बीघा फसल जलकर नष्ट हो गई। प्रभावित किसानों में सगीर, यार मोहम्मद, इस्माइल, इस्लाम व हरिराम आदि की खड़ी गेहूं की फसल अज्ञात कारणों से लगी आग में जलकर राक हो गई। सिवान में लगी आग को बुझाने के लिए पूरा गांव उमड़ पड़ा। काफी मशक्कत के बाद आग पर ग्रामीणों ने काबू पाया। किसी ने सूचना पुलिस को दी। थोड़ी ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौके पर शोहरतगढ़ पुलिस के जवान, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed