फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   40 complaints were immediately handled by the government

सरकार बदली तो झट से निपट गईं 40 शिकायतें

Thu, 06 Apr 2017 10:43 PM IST
सिद्धार्थनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 06 Apr 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
 सरकार बदलने का असर तहसील दिवस पर भी गुरुवार को खूब दिखा। पहले जहां एक-दो शिकायतें ही निस्तारित होती थीं, वहीं इस बार मौके पर ही 80 फीसदी प्रकरण निस्तारित हो गए। जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने गुरुवार को इटवा तहसील दिवस में जनता की फरियाद सुनी। इस दौरान विभिन्न विभागों से जुड़े 48 प्रार्थना पत्र आए। तेजी दिखाते हुए डीएम ने मौके पर ही 40 शिकायतों का निस्तारण कर दिया। शेष प्रार्थना पत्र संबंधित विभागों को निस्तारण के लिए सौंप दिया गया।
विज्ञापन

स्थानीय तहसील सभागार में आयोजित मुख्य तहसील दिवस में डीएम ने शासन की मंशा के अनुरूप गरीबों, असहायों को उचित और त्वरित न्याय दिलाने की कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। कहा कि सरकार इस पर अत्यंत गंभीर है। किसी भी पीड़ित व्यक्ति को उचित न्याय दिलाना हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है। डीएम ने गर्मी के मौसम को देखते हुए नलकूप, जलनिगम, ड्रेनेज खंड व सिंचाई निर्माण खंड के एक्सईएन को निर्देश दिया कि पानी का जल स्तर नीचे चले जाने की आशंका को देखते हुए सभी अधिकारी अपने विभागीय कार्यों के प्रति सतर्क होकर जल के संकट से जनपद को मुक्त रखने के लिए कार्य करें। डीएम ने कहा कि कोई भी एक्सईएन या एई विभागीय कार्यों के लिए जिला मुख्यालय न छोड़े। अत्यंत अपरिहार्य स्थिति में अनुमति प्राप्त कर ही जिला मुख्यालय छोड़ें। एक्सईएन नलकूप ने बताया कि पूरे जिले में कुल 350 नलकूप संचालित हैं, इसके संचालन व्यवस्था के लिए मात्र 150 नलकूप चालक ही उपलब्ध हैं। डीएम ने एक्सईएन को निर्देश दिया कि एक नलकूप संचालक के पास मात्र एक ही नलकूप संचालित करने के लिए आवंटित कर ठीक ढंग से नियमित रूप से संचालित कराएं। शेष 200 नलकूपों के संचालन के लिए ग्राम प्रधानों से संपर्क स्थापित कर लाभान्वित किसानों/ग्राम प्रधान की समिति गठित करें। 
विज्ञापन

उन्होंने सभी जिला स्तरीय अफसरों को ब्लाक व फील्ड कर्मचारियों को बार-बार बैठक कर मुख्यालय न बुलाने का निर्देश दिया, जिससे कर्मचारी अपने क्षेत्र में पर्याप्त समय दे सकें। तहसील दिवस में सीडीओ अनिल कुमार मिश्र, एसपी राकेश शंकर, सीएमओ डॉ.राजेंद्र कपूर, पीडी डीपी सिंह, डीडीओ सुदामा प्रसाद, एसओसी ओमप्रकाश अंजोर, उप कृषि निदेषक डॉ.राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर में चार, शोहरतगढ़ में तीन मामले निस्तारित
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर/शोहरतगढ़। तहसील सभागार में गुरुवार को एडीएम बाबूराम की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन हुआ। आयोजन में जहां 38 फरियादी पहुंचे वहीं महज तीन मामले ही निस्तारित हुए। एडीएम ने सरकार से प्राप्त निर्देशों को बताते हुए अधिकारियों से कहा कि शिकायतों का त्वरित निदान करें। तहसील दिवस में राजस्व के 15, पुलिस 8, विकास 4, समाज कल्याण विभाग से एक व अन्य 10 समेत 38 मामलों में तीन राजस्व के मामलों का त्वरित निस्तारण किया गया। एडीएम बाबूराम ने कहा कि सरकार का निर्देश है कि जन शिकायतों का त्वरित निदान किया जाए। अगर लापरवाही मिली तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मौके पर एएसपी अशोक कुमार, एसडीएम अरुण कुमार सिंह, तहसीलदार मंजूर अहमद, एसओ शोहरतगढ़ अजय कुमार सिंह, ढेबरुआ एसओ आरके गौतम, सप्लाई इंस्पेक्टर फणीश्वर मणि त्रिपाठी, बीईओ पिंगल प्रसाद राणा, मंडी समिति सचिव रामजी यादव, नायब नाजिर ओमप्रकाश गिरी आदि मौजूद रहे। उधर, सदर तहसील में एसडीएम विनीत उपाध्याय की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में 21 प्रार्थना पत्र पहुंचे। इसमें राजस्व और पुलिस के दो-दो मामलों का मौके पर ही निस्तारण हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed