फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   4 arrested in murder

Siddharthnagar News: हत्या में केस दर्ज, चार गिरफ्तार, एक की तलाश

Mon, 20 May 2024 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 20 May 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
4 arrested in murder
सुजानपुर गांव में जमीन पर कब्जे के लिए दो भाइयों की मारपीट में चली गई थी एक की जान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पथरा। पथरा थाना क्षेत्र के सुजनापुर गांव में भूमि विवाद में हुई मौत के मामले में पुलिस ने मारपीट के साथ ही हत्या की धारा बढ़ा दी है। रविवार को पुलिस ने चार आरोपियों आरोपितों को क्षेत्र के मिठवल से गिरफ्तार कर लिया। थाने पर लाकर पूछताछ करने के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से जेल भेज दिया गया है।


क्षेत्र के सुजानपुर निवासी दो सगे भाईयों रामबली व चंद्रबली के परिवार के बीच भूमि विवाद को लेकर लाठी डंडों से खूब मारपीट हुई थी। जिसमें रामबली, उनकी पत्नी सुशीला व पुत्री सुंदरी को गंभीर चोटें आईं थी। इसमें रामबली की मौत हो गई थी। जबकि पत्नी और बेटी का इलाज चल रहा था। पुलिस ने मारपीट के मुकदमे में हत्या की धारा बढ़ा दी है। रविवार को मिठवल से चंद्रबली, शिवम, सावित्री व रीना को गिरफ्तार लिया। थाने पर लाकर पूछताछ करके न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक भाग्यवती पांडेय ने बताया कि चार आरोपित न्यायालय के हवाले कर दिए गए हैं। जबकि पांचवां बाल अपचारी है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर उचित कार्रवाई की जाएगी। मृतक की पत्नी सुशीला और सुंदरी कल को कल ही अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था।
विज्ञापन


---

श्याम सुंदर तिवारी

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed