फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   395 employees will survey and prepare report on PM's residence

Siddharthnagar News: 395 कर्मचारी सर्वे कर बनाएंगे पीएम आवास की रिपोर्ट

Wed, 11 Dec 2024 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 11 Dec 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
395 employees will survey and prepare report on PM's residence
सिद्धार्थनगर। जिले के नौगढ़, बढ़नी, शोहरतगढ़, बर्डपुर, उसका बाजार समेत 14 विकास खंडों के 1136 ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास के पात्रों का सर्वे 395 कर्मचारी करेंगे। सर्वे के बाद आवास के लाभार्थियों की सूची पांच वर्ष के लिए तैयार की जाएगी। सर्वे के बाद सूची शासन को भेजी जाएगी। उसके आधार पर ही पात्रों को पीएम आवास का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

शासन के निर्देश के क्रम में विकास विभाग व जिला पंचायत राज विभाग विभाग के ग्राम पंचायत सचिव, राजस्व विभाग से लेखपाल, कृषि विभाग से प्राविधिक सहायक, नलकूप विभाग के आपरेटर एवं ड्रेनेज विभाग से सिंचपाल समेत सभी विभागाें के एडीओ को सर्वे कार्य का दायित्व सौंपा गया है। डीआरडीए विभाग ने इसके लिए नामित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों के सूची के नामों के डिजिटल मैपिंग भी कराकर शासन को भेज दिया गया है। प्रत्येक कर्मचारी को सर्वे के लिए अधिकतम तीन ग्राम पंचायतों में आवास के पात्र लाभार्थियों को सर्वे की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2024-25 से वित्तीय वर्ष 2028-29 के लिए प्रधानमंत्री आवास के पात्रों की सूची बनेगी। जो पांच वर्ष के दौरान वरीयता क्रम में आवास का आवंटन चयनित पात्रों में किया जाएगा। पात्र लाभार्थी स्वयं भी अपना रजिस्ट्रेशन पीएम आवास के लिए ऑनलाइन कर सकेंगे। एक मोबाइल नंबर से केवल एक लाभार्थी का ही रजिस्ट्रेशन होगा। पीडी डीआरडीए नागेंद्र मोहन राम त्रिपाठी ने बताया कि पीएम आवास के सर्वे के लिए शासन के निर्देश पर कर्मियों का चयन कर लिया गया। शासन से निर्देश आने पर सर्वे कार्य शुरु किया जाएगा। इसकी पूरी तैयारी पूर्ण कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
पांच वर्षों में आवंटित हुआ पीएम आवास
क्रम वित्तीय वर्ष संख्या
1 2011-22 700
2 2022-23 3703
3 2023-24 408
4 2024-25 122
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed