{"_id":"58e677ff4f1c1b1a205b3f05","slug":"38-patients-standing-on-their-feet-after-surgery","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्जरी के बाद अपने पैरों पर खड़े हुए 38 दिव्यांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्जरी के बाद अपने पैरों पर खड़े हुए 38 दिव्यांग
सिद्धार्थनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Apr 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला विकलांग कल्याण विभाग की ओर से गुरुवार को जिला अस्पताल में आयोजित पोलियो करेक्टिव सर्जरी कैंप में 38 दिव्यांग बच्चों की सर्जरी की प्रक्रिया पूरी हुई। पैर से अशक्त इन बच्चों को सर्जरी के माध्यम से खुद के पैरों पर खड़े होने के लायक बनाया गया।
फरवरी माह में आयोजित कैंप में चिह्नित 38 बच्चों के पैरों की सर्जरी हुई थी। गुरुवार को उनके प्लॉस्टर काटे गए। दिल्ली से आई डॉक्टरों की टीम ने उनका परीक्षण किया। जरूरी दवाएं और उपकरण प्रदान किए। कैंप में शामिल दिल्ली के पं.दीनदयाल उपाध्याय जन संस्थान से आए चिकित्सक मुकेश शर्मा, सत्येंद्र शर्मा की टीम ने बताया कि सहयोगी उपकरणों की मदद से कुछ दिनों बाद यह बच्चे अपने पैरों पर बिना किसी सहारे के चलने लगेंगे। उपकरणों के प्रयोग की भी जानकारी दी गई। इस दौरान जिला विकलांग कल्याण अधिकारी मीनू सिंह, श्यामकरन गुप्ता, नागेंद्र प्रताप सिंह, सौरभ श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।