{"_id":"67cc8daa328f30986c0a4d7f","slug":"38-kg-of-adulterated-khoya-destroyed-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-133743-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: 38 किलो मिलावटी खोआ नष्ट कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: 38 किलो मिलावटी खोआ नष्ट कराया
Sun, 09 Mar 2025 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 09 Mar 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। होली को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शनिवार को शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के अलग-अलग चौराहों पर मिठाई की दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान 38 किलो खोआ संदिग्ध मिलने पर नष्ट कराया। साथ ही पनीर, खोआ और पेड़ा का सैंपल एकत्र करके जांच के लिए भेजा।
खाद्य सुरक्षा आरएल यादव की नेतृत्व में विभाग की टीम दुकानों की जांच कर रही है। टीम ने शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के बढ़नी बाजार, ढेबरुआ चौराहा व शोहरतगढ़ में मिठाई की कुछ दुकानों पर छापा मारा। एक दुकान से खोआ संदिग्ध मिला।
जांच में पाया गया कि 38 किलो ग्राम खोआ नष्ट कराया गया। साथ ही कुल नमूने छह नमूना लिया गया। इसमें खोआ तीन, पनीर का एक और पेड़ा का दो सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
उपायुक्त खाद्य सुरक्षा आरएल यादव ने बताया कि जांच अभियान जारी रहेगा और कार्रवाई की जाएगी।