{"_id":"66c11e9e53996141b70537c4","slug":"353-children-were-vaccinated-at-43-centers-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-122605-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: 43 सेंटरों पर 353 बच्चों का हुआ टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: 43 सेंटरों पर 353 बच्चों का हुआ टीकाकरण
Sun, 18 Aug 2024 03:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 18 Aug 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
भारतभारी। सीएचसी बेंवा से शनिवार को 43 सेंटरों पर टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। जमौता, परसा इमाद, मलहवार, अमौना पांडेय, मेही हरदो, नोवा गांव, देवरिया सहित 43 सेंटरों पर 353 बच्चों का टीकाकरण व 185 गर्भवती का शारीरिक परीक्षण कर टीकाकरण किया गया। सीएचसी अधीक्षक विकास चौधरी सेंटरों का निरीक्षण कर टीकाकरण की हकीकत से रूबरू हुए। स्वास्थ्य विभाग की टीम को निर्देशित किया कि किसी तरह की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार लेने के लिए भी कहा गया। इस दौरान सायरा बानो, संगीता तिवारी, ओम प्रकाश, राकेश गौतम, राजेश कुमार, दुर्गेश कुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन