फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   3338 gets vaccinated to win the battle against Corona

कोरोना से जंग जीतने को 3338 ने लगवाया टीका 19-10-55

Thu, 28 Jan 2021 10:23 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 10:23 PM IST
विज्ञापन
3338 gets vaccinated to win the battle against Corona
संयुक्त जिला चिकित्सालय में कोरोना का टीका लगवाते सीएमएस डॉ. आरके कटियार। (संवाद न्यूज एजेंसी) - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
कोरोना से जंग जीतने को 3338 ने लगवाया टीका
विज्ञापन

जिले के 15 टीकाकरण केंद्रों पर सुबह से शाम तक चला टीकाकरण
दूसरे चरण के पहले दिन 3395 को लगने थे टीके, 99 फीसदी हुआ
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। कोरोना से जंग जीतने के लिए बृहस्पतिवार को टीकाकरण के द्वितीय चरण का विधिवत शुभारंभ हुआ। जिला अस्पताल समेत 15 केंद्रों पर आयोजित टीकाकरण सुबह शाम तक चलता रहा। टीकाकरण के प्रथम दिन लक्ष्य 3395 के सापेक्ष लाभार्थियों में 3338 फ्रंटलाइन के वर्करों ने केंद्र पहुंचकर कोविड-19 का टीका लगवाया। सुबह ठंड के बाद जैसे-जैसे मौसम साफ होता गया, केंद्रों पर टीका लगवाने वालों की संख्या भी बढ़ती गई। अभियान में 99 फीसदी टीकाकरण हुआ।
स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण कराने के लिए जिलेभर में 9347 फ्रंट लाइन वर्कर, सरकारी और निजी चिकित्सकों को चयनित किया। इनमें से द्वितीय चरण में 3395 शामिल रहे। इनमें स्वास्थ्य कर्मियों एवं आंगनबाड़ी, आशा कार्यकर्ताओं ने टीका लगवाया। टीकाकरण कराने वालों की संख्या ठंड के चलते सुबह में कम रही, लेकिन दोपहर तक जैसे-जैसे गुनगुनी धूप निकलती गई वैसे-वैसे टीका लगवाने वालों की संख्या भी बढ़ती रही। सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक चले टीकाकरण में कुल 3338 लोगों ने टीका लगवाया।
विज्ञापन

हर घंटे बढ़ता गया टीकाकरण
समय संख्या
10 बजे सुबह 207
11 बजे सुबह 581
12 बजे दोपहर 778
01 बजे दोपहर 1345
02 बजे दोपहर 1980
03 बजे शाम 2443
04 बजे शाम 3172
05 बजे शाम 1697
05.30 बजे 3255
जांच के बाद मिला प्रवेश, आधा घंटा बिताया समय
टीका लगवाने केंद्रों पर पहुंचे लाभार्थियों को जांच के बाद ही अंदर प्रवेश दिया गया। लाभार्थी का पहले को-विन पोर्टल से निकली सूची से नाम का मिलान-सत्यापन किया गया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने मास्क लगवाया, स्क्रीनिंग करते हुए हाथों को सेनेटाइज कराया। इसके बाद कक्ष संख्या एक वेटिंग रूम में प्रवेश मिला। यहां लाभार्थी को पहले कोविड-19 कार्ड प्रमाणपत्र भरना पड़ा। इसके बाद कक्ष संख्या दो टीकाकरण कक्ष में भेजा गया। यहां से कक्ष संख्या तीन आब्जर्वेशन रूम में भेज कर आधे घंटे तक निगरानी की गई। सब कुछ ठीक रहने के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 15 केंद्रों पर 3395 लोगों को टीकाकरण के लिए बुलाया गया था। इसमें 3338 लोग उपस्थित होकर टीका लगवाएं हैं। जिले में कुल 99 फीसदी टीकाकरण हुआ है।
- डॉ. आईवी विश्वकर्मा, सीएमओ
केंद्रों पर टीकाकरण एक नजर में
ब्लॉक टार्गेट टीका महिला पुरुष
भनवापुर 212 202 02
बांसी 220 212 05
उसका बाजार 189 179 09
बर्डपुर 213 196 12
नौगढ़ 230 209 17
खुनियांव 200 189 02
मिठवल 300 285 12
जिला अस्पताल 90 51 39
जोगिया 236 197 34
खेसरहा स्त्रत्त् 200 168 29
शोहरतगढ़ 240 210 30
बढ़नी 200 190 10
डुमरियागंज 375 334 34
इटवा 240 220 14
लोटन ब 200 168 29
टीकाकरण के बाद बोले स्वास्थ्यकर्मी
टीका पर है भरोसा
टीका लांच करने से पहले उसका परीक्षण करने के बाद ही देश के वैज्ञानिक ने जनता को लगाने के लिए दिया। उन पर पूरा भरोसा था टीका पूरी तरीके से सुरक्षित है। इस नाते टीका लगवाने में किसी तरह का कोई डर मन में नहीं था।
- दीपा, नर्सिंग आफिसर जिला अस्पताल
टीका से डरने की जरूरत नहीं
अस्पताल में हम लोग हमेशा टीकाकरण समेत इंजेक्शन लगाने का काम करते हैं। इस नाते जानते हैं कि टीका लगवाने के बाद थोड़ी बहुत दिक्कत होती है। अन्यथा टीका से कोई परेशानी नहीं हुई। सभी बिना किसी भय के कोविड का टीका लगवाना चाहिए।
- डीसी पाठक, फार्मासिस्ट जिला अस्पताल
सुरक्षित है टीका
देश में बना टीका पूरी तरह सुरक्षित और कारगर है। किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। सरकार के इस महाअभियान में सभी को सहयोग करने के साथ टीका लगवाने की जरूरत है। टीका लगने के बाद किसी तरह की दिक्कत सामने नहीं है।

- डॉ. लक्ष्मी सिंह, जिला समन्वयक आयुष्मान भारत योजना
टीका लगा बहुत खुश हैं
खुशी हो रही हैं कि मुझे इतने महत्वपूर्ण वैक्सीन का डोज लेने का मौका मिला। कोई भी परेशानी नहीं हुआ। लगने के बाद भ्रम दूर हुआ। टीकाकरण को लेकर फैलाए जा रहे कोई भी भ्रम में पडने की जरूरत नहीं है। यह पूरी तरह
सुरक्षित है।
- केएन शुक्ला, फार्मासिस्ट सीएमओ कार्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed