फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   320 beds are in record, admission only on 130 beds

रिकॉर्ड में 320 बेड, 130 पर ही भर्ती हो रहे मरीज

Tue, 23 Aug 2022 11:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
320 beds are in record, admission only on 130 beds
जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीज। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
रिकॉर्ड में 320 बेड, 130 पर ही भर्ती हो रहे मरीज
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल का हाल, वार्ड फुल होने के कारण रेफर हो रहे मरीज
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज से संबद्ध संयुक्त जिला अस्पताल में 130 बेड पर मरीजों को भर्ती करने की सुविधा है, जबकि रिकॉर्ड में 320 बेड हैं। इमरजेंसी में सोमवार शाम मरीज को भर्ती करने के लिए बेड नहीं होने के कारण विवाद हुआ तो बेड संख्या पर सवाल उठ गया है।
जिला अस्पताल में सोमवार को विवाद हुआ तो जनरल बेड पर 120 मरीज थे। कोई भी बेड खाली नहीं था। परिजन से कहा गया कि किसी मरीज की तबीयत में सुधार होने पर उसकी छुट्टी होगी तो बेड उपलब्ध हो पाएगा। विवाद हुआ तो अस्पताल प्रशासन ने इमरजेंसी में 10 बेड की सुविधा और बढ़ा दी। इससे बेड संख्या 130 हो गई। सोमवार को 150 मरीज भर्ती हुए थे, जिनमें मरीजों की छुट्टी होने के बाद जो बेड खाली हुए तो उस पर मरीज भर्ती होते रहे हैं। जिन मरीजों को भर्ती करने के लिए बेड नहीं मिले, उन्हें रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

हालांकि इस बेड संख्या में पीआईसीयू (पीडियाट्रिक इंटेसिव केयर यूनिट) एवं एसएनसीयू (स्पेशल न्यू बार्न केयर यूनिट), डायलिसिस यूनिट के बेड नहीं जोड़े गए थे। जबकि 150 मरीज भर्ती किए गए थे। मेडिकल कॉलेज की मान्यता के दौरान एमसीएच विंग के 100 बेड को भी दर्शाया गया था, लेकिन इन पर मरीज भर्ती नहीं किए जा रहे हैं, जबकि जिला अस्पताल में पीआईसीयू, एनआरसी सहित 170 बेड पर ही मरीजों भर्ती किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुविधाएं जिला अस्पताल की ही
मेडिकल कॉलेज बनने के बाद भी जिला अस्पताल में विशेषज्ञ सुविधाएं बेहतर नहीं हो सकी है। हार्ट यूनिट शुरू नहीं हुआ। यूरो और न्यूरो विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं हैं। ब्लड कंपोनेंट यूनिट अधर में है, जबकि डायलिसिस यूनिट में पांच बेड बढ़ाने की मंजूरी नहीं मिली है। ट्रामा सेंटर का प्रस्ताव है, लेकिन अभी नींव नहीं पड़ी है। बेहोशी के डॉक्टरों की कमी से सर्जरी टाली जा रही है।

जिला अस्पताल में वर्तमान में 170 बेड पर मरीज भर्ती किए जा रहे हैं। इमरजेंसी में 10 बेड और बढ़ाए गए हैं, अब इमरजेंसी में 30 बेड हैं। एमसीएच विंग में मरीज भर्ती होने लगेंगे तो 100 बेड और बढ़ जाएंगे। -डॉ. एके झा, प्रभारी सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed