{"_id":"5c45ff43bdec2254606a5c95","slug":"31548091203-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम से मिले अभिभावक, प्रिंसिपल तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम से मिले अभिभावक, प्रिंसिपल तलब
Mon, 21 Jan 2019 10:50 PM IST
राकेश पांडेय
siddharthnagar
siddharthnagar
Published by: राकेश पांडेय
Updated Mon, 21 Jan 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
kv
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। जिला मुख्यालय स्थित केंद्रीय विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों से असंतुष्ट अभिभावक संघ जिलाधिकारी से मिला। इस मौके पर स्कूल में पठन-पाठन से जुड़ी कई बिंदुओं को प्रमुखता से रखते हुए समस्या के निदान करण का अनुरोध किया। डीएम ने प्रधानाचार्य को तलब करते हुए हकीकत जानी और अवगत कराए गए समस्या का त्वरित निदान करने की सख्त हिदायत दी।
सोमवार को कलेक्ट्रेट भवन पहुंचकर जिलाधिकारी से मिलकर केंद्रीय विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों के अभिभावकों ने शैक्षणिक समस्याओं से अवगत कराया और प्रधानाचार्य की कार्यशैली पर सवाल उठाए। अवगत कराया कि विद्यालय में लगातार छुट्टियों का होना, टीचरों का आए दिन जनपद से बाहर ट्रेनिंग इत्यादि पर जाना, विषय विशेषज्ञ न होने के कारण बच्चों की कक्षाएं प्रभावित होना, 1 से 3 तक की कक्षाएं लगातार लगभग 2 माह से बंद रहना, कंप्यूटर की उपलब्धता के बावजूद कक्षाएं न संचालित होना जैसे गंभीर मुददों को रखा। आरोप लगाया कि विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा हर बात को यह कहकर टाल दिया जाता है कि मेरी अपनी स्थाई बिल्डिंग नहीं हैं। कुछ नहीं कर सकता।
जिलाधिकारी कुणाल सिल्कू ने प्रधानाचार्य अमरजीत सिंह को तलब किया। उनसे आरोपों के बारे में जानकारी ली। समस्या निदान के लिए कड़े निर्देश दिए। प्रतिनिधिमंडल में अरुण कुमार प्रजापति, फतेह बहादुर सिंह, श्याम नारायन मौर्य, विधान पांडेय, परमात्मा शुक्ला, वंदना, संजय शुक्ला, राम करन गुप्ता, शिशिर मिश्रा, साजिद अली, शिवशंकर मिश्र, राजेश शर्मा, आशुतोष सिंह, छट्ठीलाल आदि अभिभावक मौजूद रहे।