{"_id":"5c1926f8bdec2256dc68b14c","slug":"31545152248-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेलों में अंग्रेजों के कानून में बदलाव की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेलों में अंग्रेजों के कानून में बदलाव की तैयारी
Tue, 18 Dec 2018 10:27 PM IST
राकेश पांडेय
siddharthnagar/नीरज मिश्र
siddharthnagar/नीरज मिश्र
Published by: राकेश पांडेय
Updated Tue, 18 Dec 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। प्रदेश भर के जेलों में अंग्रेजों की ओर से बनाए गए कानून में बदलाव की तैयारी शुरू हो गई है। फिलवक्त जेलों में उगते और ढलते सूरज को देखकर काम होते है। इस वजह से कई तरह की परेशानी होती है।प्रदेश के कारागार मंत्री जय कुमार सिंह उर्फ जैकी ने मंगलवार को कहा कि कैदियों की परेशानी को देखते हुए मौजूदा कानून में बदलाव जरूरी है। ड्रॉफ्ट तैयार कर फाइल प्रदेश सरकार को भेजी गई है। मंत्री ने कहा कि पुराने समय में जेलों में बिजली नहीं थी। अब प्रदेश के सभी जेलों में बिजली व अन्य सुविधाएं मौजूद हैं। इस लिए उगते और ढलते सूरज पर आश्रित रहने का कोई औचित्य नहीं है।
ये हो सकते है बदलाव
- कैदियों के जगने से लेकर देर रात खाने और सोने तक के लिए समय निर्धारित किए जांएगे। दिनभर में चार बार गिनती से भी कैदियों को निजात दिलाने की तैयारी है। अब दो बार गिनती की तैयारी है।
जिला जेलों में कैदियों के लिए लगे हैं टीवी
- मंत्री ने कहा कि प्रदेश में सभी जेलों में कैदियों के लिए टीवी लगवाए गए हैं। डीटीएच की सुविधा भी है। जेल अधीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि जिला कारागार में 15 टीवी लगवाए गए हैं। हर बैरक में टीवी की सुविधा है।
विज्ञापन
ललितपुर में बन रही आधुनिक जेल
- जयकुमार सिंह ने बताया कि ललितपुर जिले में आधुनिक जेल का निर्माण हो रहा है। यह हाईसिक्योरिटी सिस्टम से लैस होगी। इसमें प्रदेश के कुख्यात कैदियों को रखा जाएगा।