फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   अस्पताल का पंजीयन आयुर्वेद का उपचार हो रहा था एलोपैथ पद्धति से

अस्पताल का पंजीयन आयुर्वेद का उपचार हो रहा था एलोपैथ पद्धति से

Wed, 17 Oct 2018 10:08 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Wed, 17 Oct 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल का पंजीयन आयुर्वेद का उपचार हो रहा था एलोपैथ पद्धति से
सीएमओ ने बुधवार को पीएचसी बांसी और दो निजी अस्पतालों का निरीक्षण किया। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। सीएमओ ने बुधवार को पीएचसी बांसी और दो निजी अस्पतालों का निरीक्षण किया। एक अस्पताल का पंजीयन आयुर्वेद से था। यहां एलोपैथ पद्धति से उपचार होता मिला। इस अस्पताल पर केस दर्ज होगा। वहीं दूसरे अस्पताल में अव्यवस्था को देखकर सीएमओ बोले- यह तो मुर्गी का दरबा है। इसे नोटिस भेजा जाएगा।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरके मिश्रा ने बताया कि उन्होंने टीम के सर्वप्रथम बांसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बांसी का निरीक्षण किया। यहां सुविधाओं की जानकारी ली। दवाओं की उपलब्धता की पूछताछ की है। इसके बाद केडी अस्पताल का निरीक्षण किया गया। इस अस्पताल का पंजीयन आयुर्वेद पद्धति से है। लेकिन यहां डिलिवरी, सर्जरी आदि कार्य होते मिले। सीएमओ ने बताया कि संस्था के जिम्मेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। लोगों की शिकायत के बाद अपोलो हास्पिटल का निरीक्षण किया गया। सीएमओ बोले, यहां अस्पताल मानक विहीन चल रहा था। इसे मुर्गी के दरबा करार देते हुए संचालक को नोटिस जारी किया जाएगा। जबाव संतोषजनक न मिलने पर विधिक कार्रवाई की होगी। इस दौरान डिप्टी सीएमओ डॉ. डीके चौधरी, एसीएमओ डॉ. सौरभ चतुर्वेदी व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसंतपुर के अधीक्षक डॉ. निहालुद्दीन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed