{"_id":"5b1181e04f1c1bf26e8b5aeb","slug":"31527874016-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से हाईवे पर भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से हाईवे पर भरा पानी
siddharthnagar
Updated Fri, 01 Jun 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
एनएच 233 पर पुरानी नौगढ़ में गड्ढों में भरा पानी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। बृहस्पतिवार देर रात से शुरू हुई बारिश शुक्रवार पूर्वाह्न 11 बजे तक होती रही। इससे एक ओर लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली दूसरी ओर बदहाल एनएच-233 के तालाबनुमा गड्ढों से निकलकर चलना मुश्किल हो गया। खास कर सनई चौराहे से मधुबेनिया तक। यहां करीब 10 किलोमीटर तक 150 से अधिक छोटे-बड़े गड्ढे हैं। इस राह पर बरसात में कोई संभल कर न चले तो हादसा तय है।
नौगढ़ कस्बा निवासी मो. रफीक ने बताया कि हल्की से बरिश शहर की सूरत को बिगाड़ देती हैं। यह हाइवे अब ज्यादा दर्द दे रहा है। बारिश से जहां पानी जमा हो जाता है। वही कड़ी धूप में धूल से परेशानी होती है। इसके बाद भी जिम्मेदार इस पर ध्यान नहीं दे रहे है। नौगढ़ के ही विनोद खंडेलवाल बताते हैं कि बारिश ने काफी हद तक गर्मी से राहत दी है। लेकिन कस्बे में पैदल चलने की स्थिति नहीं है। रास्ते ऐसे हो गए है कि इंसानों के साथ-साथ वाहनों के सेहत भी बिगड़ रहे है। इसके बाद भी जिम्मेदार इस पर ध्यान नहीं दे रहे है।
किसानों को मिली राहत
बारिश ने जहां शहरवासियों को गर्मी से निजात दिलाई। वही किसानों के लिए यह बारिश बेहद फायदेमंद है। किसान लक्ष्मीकांत ने बताया कि बारिश से खेत की जुताई आसान हो गई है। इससे खरपतवार सड़ जाएगा और इसके लिए अलग से कोई दवा नहीं डालनी पड़ेगी। किसान छोटे लाल ने बताया कि बारिश से आम के फलों को काफी फायदा पहुंचाया है। अब आम के फल जल्द ही पक जाएंगे। जिला कृषि अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि बारिश किसानों के लाभदायक है। समय से किसान धान की नर्सरी तैयार कर सकते हैं। हरी सब्जियों के लिए अब किसानों को पानी चलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
150 गांवों में बाधित रही बिजली
सिद्धार्थनगर/शोहरतगढ़। नगरा फीडर से जुड़े 50 से अधिक गांव पूरी रात बिना बिजली के रहे। बारिश व हल्की आंधी ने नगरा फीडर के जोगिया, नादेपार, मजगवा, नगरची, नगरा, करौंदा, मसिना, टुगौरा, भिटिया, देवरा बाजार, मेहनिया, दत्तपुर, कटहना, सिसवा बुजुर्ग, पारा नानकार, कटया, सोनवल आदि गांवों में बिजली आपूर्ति पूरी रात बाधित रही। दोपहर में करीब 12 बजे बिजली कुछ देर के लिए आई वह भी केवल 10 मिनट के लिए।
वहीं शोहरतगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार, गुरुवार रात आई आंधी से क्षेत्र के बरगदवा, चिल्हिया, शोहरतगढ़, परसिया, छतहरी, छतहरा, अगया, खुनुवां, महदेवा, सियांव नानकार, नियांव समेत सौ से अधिक गांव में 20 घंटे से अधिक समय से आपूर्ति बाधित है। जेई अनिल कुमार यादव ने कहा कि करौंदा के पास 33 हजार वोल्ट का पोल गिरने के कारण आपूर्ति बाधित है।