फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   आज गूंजेगा देशभक्ति का तराना

आज गूंजेगा देशभक्ति का तराना

Mon, 14 Aug 2017 10:08 PM IST
Updated Mon, 14 Aug 2017 10:08 PM IST
विज्ञापन
आज गूंजेगा देशभक्ति का तराना
सिद्धार्थनगर। तेज बारिश के बीच 71वें स्वतंत्रता दिवस क ी पूर्व संध्या पर सोमवार को तैयारियां पूरी कर ली गईं। में पहुंची। स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रिहर्सल पूरी हुई। पुलिस लाइन व ऑफिस में भी ध्वजारोहण की तैयारियां की गई। कलेक्ट्रेट पर ध्वजारोहण के बाद जिले में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। हालांकि बारिश के चलते कार्यक्रमों में अंतिम समय में फेरबदल भी हो सकता है।
विज्ञापन

हॉफ मैराथन दौड़, जिला चिकित्सालयों में फल वितरण कार्यक्रम आयोजित होंगे। परिषदीय विद्यालयों, मदरसों व प्राइवेट स्कूलों में भी झंडारोहण के बाद होने वाले कार्यक्रमों की रिहर्सल अंतिम चरण में पूरी हुई।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जिम्मेदार तैयारियों को अमली जामा पहनाते रहे। 48 घंटों से हो रही अनवरत बारिश के बीच ध्वजारोहण की तैयारी चलती रही। मंगलवार सुबह सबसे पहले कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम के नेतृत्व में झंडारोहण किया जाएगा। इसके बाद सत्र न्यायालय में जिला जज, पुलिस आफिस में एसपी व विकास भवन में सीडीओ राष्ट्र ध्वज फहराएंगे। सभी सरकारी दफ्तरों में अधिकारी व कर्मचारी सामूहिक रूप से संविधान के प्रति कर्तव्य निष्ठा की शपथ भी लेंगे। कलेक्ट्रेट सभागार में गोष्ठी का आयोजन भी किया जाएगा। स्टेडियम से हाफ मैराथन दौड़ का शुभांरभ डीएम झंडी दिखा कर करेंगे। मैराथन दौड़ में प्रतिभाग करने वाले धावकों की देखरेख के लिए डॉक्टरों की टीम साथ में रहेगी। यातायात व्यवस्था को कंट्रोल करने के लिए जगह-जगह पुलिस बल को तैनात करने का निर्देश जारी किया गया। विद्यालयों में प्रधानाध्यापक व मदरसों में नाजिम झंडारोहण करेंगे। छात्र-छात्राओं का रंगारंग कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश ने बढ़ाया असमंजस, कैसे होगा ध्वजारोहण
सिद्धार्थनगर। लगातार बारिश से हर तरफ बाढ़ और जलजमाव से स्थिति बुरी है। तमाम सरकारी कार्यालयों, स्कूलों में पानी भरा हुआ है। कई स्थानों तक पहुंचना भी मुश्किल है। ऐसे में यहां ध्वजारोहण कैसे होगा, इसे लेकर असमंजस की स्थिति रही। राष्ट्रीय पर्व के कारण ध्वजारोहण अनिवार्य है। मगर परिसर में तीन-चार फीट तक जलजमाव की स्थिति में कैसे कार्यक्रम होंगे, इस पर चर्चाएं होती रहीं। पीडब्ल्यूडी दफ्तर, जीजीआईसी परिसर, नौगढ़ बीआरसी सहित प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों की स्थिति सबसे बुरी है। इस बाबत डीएम कुणाल सिल्कू का कहना था कि ध्वजारोहण हर हाल में करना है। बारिश व जलजमाव की स्थिति न सुधरने पर कुछ कार्यक्रमों में संशोधन किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed