{"_id":"6648ff225ea82ffdc005e1d4","slug":"300-schools-smart-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-117707-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: स्मार्ट हुए 300 विद्यालय.. नए सत्र से बच्चों को मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: स्मार्ट हुए 300 विद्यालय.. नए सत्र से बच्चों को मिलेगा लाभ
Sun, 19 May 2024 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 19 May 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
फोटो- है
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से 300 विद्यालयों को स्मार्ट बनाया गया
अगले सत्र से डिजिटल माध्यम से भी पढ़ाई करेंगे परिषदीय विद्यालय के बच्चे
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। परिषदीय विद्यालय के बच्चे स्मार्ट क्लॉस में पढ़ेंगे। जिले के 300 विद्यालयों को स्मार्ट क्लॉस चलाई जाएगी। विद्यालय को सुविधाओं से लैैस कर दिया गया। जुलाई माह से बच्चे कान्वेंट की तर्ज पर पढ़ाई करेंगे।
जिले में 2600 से अधिक परिषदीय विद्यालय संचालित हो रहा है। इसमें प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय दोनों शामिल हैं। 2.80 लाख बच्चे पंजीकृत हैं। बच्चों को कान्वेंट विद्यालय की तरह से सुविधाएं और पढ़ाई का माहौल बनाने के लिए सरकार परिषदीय विद्यालयों में स्मार्ट क्लॉस चलाने की प्रक्रिया शुरू की है।
इस वर्ष जिले के 300 विद्यालयों को स्मार्ट बनाया गया है। जिसमें कान्वेंट स्कूलों की तरह स्मार्ट कक्षाओं में पढ़ाई करेंगे। इसके लिए प्रोजेक्टर, कंप्यूटर, साउंड व टीवी आदि लगा दिया गया। इनके जरिए दीक्षा सहित अन्य एप से बच्चों को पढ़ाया जाएगा। सरकार की ओर से पहली बार परिषदीय विद्यालयों में स्मार्ट क्लॉस बनाने के निर्देश जारी होने पर विभागीय स्तर पर विद्यालयों को चिह्नित करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। इस संबंध में बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि सभी चयनित स्मार्ट क्लॉस वाले विद्यालय अपडेट हो गया। स्मार्ट क्लॉस शुरू हो रहे है। इसी सत्र से बच्चों और लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
-- -
सीखने के अनुभव को बढ़ाती है स्मार्ट क्लॉस
स्मार्ट क्लॉस में डिजिटल प्रोजेक्टर, मल्टीमीडिया सामग्री और शैक्षिक सॉफ्टवेयर जैसे डिजिटल संसाधनों को शामिल करके छात्रों के सीखने के अनुभव को बढ़ाती है। इस तकनीक का उद्देश्य छात्रों के लिए एक आकर्षक शैक्षिक वातावरण बनाना है। स्मार्ट क्लॉस बनने के बाद नौनिहालों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।
-- -
विद्यालयों की बढ़ाई जाएगी सुरक्षा
जिन स्कूलों में स्मार्ट क्लॉस बनेंगी। वहां, सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएंगे। इसके लिए दरवाजों और गेट में डबल इंटरलॉक आदि लगवाया जाएगा। खिड़कियां मजबूत रखने के लिए ग्रील लगाई गई। प्रधानाध्यापक एवं प्रधान पर इन उपकरणों के रखरखाव की जिम्मेदारी होगी।
-- -
श्याम सुंदर तिवारी