फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   29 vehicles seized, including 16 carrying more passengers than their capacity

Siddharthnagar News: क्षमता से अधिक सवारी ढोने वाले 16 समेत 29 वाहन सीज

Sat, 28 Feb 2026 02:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 28 Feb 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
29 vehicles seized, including 16 carrying more passengers than their capacity
पडरौना। परिवहन विभाग की तरफ से एनएच 28 समेत अन्य मार्गों पर परिवहन विभाग ने अभियान चलाकर नियमों की अनदेखी कर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की है। इस अभियान के दौरान क्षमता से अधिक सवारी ढोने वाले 16 वाहन समेत 29 वाहनों की सीज कर थाने में सुपुर्द किया है, जबकि सीज किए गए वाहनों से विभाग ने 8.01 लाख रुपये जुर्माना भी वसूला है।
विज्ञापन

एआरटीओ मोहम्मद अजीम ने बताया कि शासन के निर्देश पर बीते 21 फरवरी से अब तक चलाए गए विशेष जांच अभियान में कुल 258 वाहनों को चालान किया गया है। इस अभियान के दौरान क्षमता से अधिक सवारी लेकर चल रहे 29 वाहन पर कार्रवाई करते हुए उसे सीज कर थाने भेज दिया गया। सीज वाहनों से 8.01 लाख रुपये जुर्माना और 3.14 लाख रुपये कर वसूला गया। इसके अलावा गिट्टी व बालू लदे 13 माल वाहनों का चालान कर 12 वाहन थाने भेजे गए। उनसे 6.11 लाख रुपये जुर्माना वसूल गया। सड़कों पर अनधिकृत रूप से संचालित 12 यात्री वाहनों का चालान किया गया है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान शुक्रवार को भी एआरटीओ की टीम एनएच 28 के अलावा जिले के अन्य मार्गों पर जांच अभियान चलाया। इस दौरान अनधिकृत रूप से संचालित यात्री वाहन के अलावा क्षमता से अधिक यात्रियों को ले जा रहे डबल डेकर बसों पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि मानक के विपरीत वाहन चलाने, निर्धारित क्षमता से अधिक सीट व यात्री बैठाए मिले चार डबल डेकर बसों का चालान किया गया। एक बस को सीज कर पुलिस को सुपुर्द किया गया है। इसके अलावा एक ओवरलो माल वाहन और अन्य कमियां मिलने पर तीन वाहन को सीज कर उसे पुलिस को सौंप दिया गया है। सीज वाहनों पर 1.21 लाख रुपये जुर्माना लगाया है। वहीं ड्रंकन ड्राइविंग के विरुद्ध 24 वाहनों की जांच कर एक वाहन को चालान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed