फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   29 thousand paband

Siddharthnagar News: रडार पर 29 हजार लोग... अशांति फैलाएं तो जाएंगे जेल

Sat, 27 Apr 2024 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 27 Apr 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
29 thousand paband
लोकसभा चुनाव में अशांति फैलाने की आशंका वाले लोगों को पुलिस ने पहले ही कर दिया है पाबंद
विज्ञापन


चुनाव के दिन संबंधित गांव में बिगड़ा माहौल, वोटिंग हुई प्रभावित तो पाबंद लोग ही होंगे जवाबदेह

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। लोकसभा चुनाव में 29 हजार ऐसे लोग पुलिस की रडार पर हैं जो चुनाव में अशांति फैला सकते हैं। पुलिस ने इन्हें शांतिभंग में पाबंद भी कर दिया है। जमानत करा रहे हैं, अगर चुनाव में संबंधित व्यक्ति के गांव में माहौल बिगड़ा या फिर मतदान प्रभावित हुआ तो जवाबदेह होंगे और जेल की हवा भी खा सकते हैं। पुलिस ने ऐसा इसलिए किया है कि चुनाव में कोई व्यवधान उत्पन्न न कर सके।

लोकसभा चुनाव का बिगुल बजा चुका है। प्रत्याशी जहां अपने समर्थन में वोट मांग रहे हैं। वहीं पुलिस और प्रशासन चुनाव को शांतिपूर्ण और भयमुक्त कराने की कोशिश में लगा हुआ है। बवाल की वजह से चुनाव प्रभावित न होने पाए इसके लिए पुलिस पहले से ही अराजकता फैलाने वालों को को चिह्नित करके कार्रवाई कर रही है। फरार चल रहे अपराधियों की गिरफ्तारी के साथ ही मादक पदार्थों की तस्करी को रोक रही है। चुनाव में गांव में अशांति फैलाकर मतदाताओं को प्रभावित करने वालों पर भी कार्रवाई कर रही है। सभी थानों की पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्र के हर गांवों में ऐसे लोगों को चिह्नित करके पाबंद किया है जो वोटरों को प्रभावित कर सकते हैं।
विज्ञापन

किसी दल के समर्थन में वोट डालने के लिए दबाव बना सकते हैं। हर गांव में ऐसे 10-20 लोगों को पुलिस ने शांतिभंग में पाबंद किया है। वह तय राशि पर जमानत करवा रहे हैं। जिले में दो-चार हजार नहीं, बल्कि 29 हजार ऐसे लोगों पर पुलिस ने पाबंद करने की कार्रवाई की है, जिसमें शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका है। अब यह लोग पुलिस के रडार पर हैं। इनका पूरा पता और मोबाइल नंबर पुलिस के पास है। मतदान या फिर उससे पहले कोई बवाल होता है तो सबसे पहले यही लोग बुलाए जाएंगे। पुलिस ने ऐसा इसलिए किया है कि शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव संपन्न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

जमानत के बाद किया बवाल तो भरना पड़ेगा जुर्माना

पुलिस की ओर से जितने लोगों को पाबंद किया गया है। वह जमानत तो करवा ले रहे हैं, लेकिन जमानत के बाद भी अगर बवाल होता है तो जेल की हवा खाने के साथ ही जुर्माना राशि भरना होगा। विधि के जानकारों के मुताबिक जुर्माना राशि 50 हजार से लेकर दो लाख रुपये तक है।


---

लोकसभा चुनाव को सकुशल और निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह से सतर्क है। जिनसे माहौल खराब होने की आशंका है, ऐसे लोगों को पाबंद किया गया है। चुनाव में गड़बड़ी करने की कोशिश करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

-प्राची सिंह, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed